- Hindi News
- National
- Observance Of Social Distancing In The House; Digvijay Arrives With His Wife, Kharge Is Seen Wearing Gloves
नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय मध्य प्रदेश से चुने गए हैं। पत्नी अमृता के साथ सदन में पहुंचे।
राज्यसभा में बुधवार को 61 नए सांसदों ने सदन की सदस्यता की शपथ ली। कोरोना काल चल रहा है, लिहाजा सांसदों ने इसका ध्यान रखा। सदन में बाकायदा सोशल डिस्टेंसिंग दिखी। सभापति वेंकैया नायडू ने निर्देश दिया कि दस्तखत करने के बाद सांसद पेन अपने साथ ले जा सकते हैं। साइन करने के लिए पेन अलग से रखे गए थे। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह पत्नी अमृता के साथ तो महाराष्ट्र से सांसद राजीव सातव बच्चों के साथ सदन में आए।
सदन में सांसदों का कुछ ऐसा रहा अंदाज…
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। कर्नाटक से आते हैं। इस समय कोरोना से ऐहतियात जरूरी है। मास्क के साथ ग्लव्ज भी पहने।
मल्लिकार्जुन खड़गे से मेल मुलाकात करते भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल समेत अन्य सांसद।
ज्योतिरादित्य सिंधिया मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। अब राज्यसभा सांसद हैं। शपथ लेने से पहले वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की।
प्रियंका चतुर्वेदी महाराष्ट्र से चुनकर पहुंचीं। शिवसेना से पहले कांग्रेस में थीं।
महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद राजीव अपने बच्चों को लेकर सदन में पहुंचे।
कोरोना काल में ऐहतियात बरतनी है। राज्यसभा में सोशल डिस्टेंसिंग नजर आई।
शपथ ग्रहण के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और गुलाम नबी आजाद का अभिवादन किया। आजाद शायद कहना चाह रहे हैं कि अब तो आप दूसरे खेमे के हो गए।
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा पहुंची इंदु बाला गोस्वामी ने भी शपथ ली। वे हिमाचली टोपी पहनकर सदन पहुंचीं।
0