- Hindi News
- National
- Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today
नई दिल्ली10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फोटो दिल्ली के राजौरी गार्डेन मेट्रो स्टेशन की है। बुधवार से राज्य में ब्लू और पिंक लाइन मेट्रो भी शुरू हो गई। मेट्रो ट्रेन से उतरने के बाद विक्ट्री साइन दिखाता युवक। दिल्ली में अब तक 1.97 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
- देश में संक्रमण के चलते अब तक 74 हजार 28 मरीजों की हो चुकी है मौत
- बुधवार को 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश में 6,568 और बिहार में मिले 1,498 नए मरीज
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 43 लाख 82 हजार 518 हो गई है। अच्छी खबर ये है कि भारत अब दुनिया का दूसरा देश हो गया है जहां सबसे ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां रिकवर हुए मरीजों का आंकड़ा 34 लाख के पार हो चुका है। अब तक 34 लाख 6 हजार 270 लोग ठीक हो चुके हैं। ब्राजील अब तक इस मामले में दूसरे नंबर पर था जहां अब तक 33 लाख 97 हजार लोग ठीक हुए हैं।
इस बीच, देश में एक्टिव केस की संख्या भी 9 लाख के पार हो गई। मतलब देश में अभी 9 लाख 1 हजार 618 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। 74 हजार 28 मरीजों की संक्रमण के चलते अब तक मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
171 दिन बाद दिल्ली में ब्लू और पिंक लाइन मेट्रो भी शुरू हुई
171 दिन बाद दिल्ली और नोएडा (ब्लू लाइन) के बीच बुधवार सुबह मेट्रो टेन शुरू हो गई। इसके अलावा, पिंक लाइन पर भी मेट्रो दौड़ने लगी है। इससे पहले 7 सितंबर को यलो लाइन पर यह सर्विस शुरू की गई थी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि इन लाइन पर सुबह 7 से 11 बजे और शाम 4 से 8 बजे के बीच मेट्रो चलाई जा रही है। डीएमआरसी ने बताया कि बुधवार को इन तीनों लाइन पर 33 हजार 300 यात्रियों ने मेट्रो का सफर किया।
कोरोना अपडेट्स
- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेखा चोपड़ा ने जिले में संक्रमण के कम्युनिटी प्रसार की बात मानी है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों से मालूम चलता है कि शिमला में कम्युनिटी प्रसार हुआ है। अब ये पता लगाना मुश्किल हो गया है कि मरीज किसके संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार से शुरू होने वाली सभी बैठकों को एक महीने के लिए टाल दिया है। मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय में लगभग 40 कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इनमें मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे कर्मचारी भी शामिल हैं। गहलोत ने कहा, “डॉक्टरों की सलाह पर मैंने अगले एक महीने तक किसी से नहीं मिलने का फैसला किया है। हालांकि, मैं सुशासन पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लूंगा।”
5 राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
राज्य सरकार ने कोरोना की घर-घर जाकर जांच बंद कर दी है। अब जो व्यक्ति फीवर क्लीनिक या कोविड के लिए अधिकृत हॉस्पिटल में सैंपल देकर टेस्ट कराना चाहेगा, उसे फीस नहीं देनी होगी। केंद्र की आयुष्मान योजना के तहत जिन अस्पतालों में इलाज हो रहा है, वहां पैसा नहीं लगेगा। जहां आयुष्मान लागू नहीं है, तो वहां मरीजों को बिल दिया जाएगा। वहीं राजधानी में अब निजी अस्पताल और नर्सिंग होम कोरोना का इलाज कर सकेंगे। मरीज को स्वयं के खर्च पर इलाज करवाना होगा।
उधर, कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि निजी अस्पताल कोरोना वार्ड बना सकते हैं। उन्हें कोविड-19 में जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। उधर, भोपाल में 242 नए संक्रमित मिलने के साथ ही कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 13082 हो गया है। इनमें 6052 मरीज न तो किसी संक्रमित के संपर्क में आए और न ही इनकी कोई कॉन्टैक्ट हिस्ट्री है।
2. राजस्थान
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अगले एक महीने तक के अपने सभी प्रोग्राम स्थगित कर दिए हैं। इस दौरान वे किसी से मुलाकात भी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।
उधर, जयपुर में मंगलवार को अब तक के सबसे ज्यादा 325 पॉजिटिव मिले हैं। एक की मौत हुई। यहां 13 हजार 361 केस सामने आ चुके हैं। 290 लोगों की जानें जा चुकी हैं। एक्टिव केस 4671 हैं।
3. बिहार
देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट बिहार में हो रहे हैं। मंगलवार को 1 लाख 52 हजार 671 लोगों की जांच हुई। राज्य में अब तक 43.3 लाख से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। अच्छी बात रही कि दूसरे राज्यों की तुलना में यहां मरीजों की संख्या में गिरावट आई है।
4. महाराष्ट्र
राज्य में मंगलवार को 48 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए। इनमें से 20 हजार 131 टेस्ट पॉजिटिव आए। इसके साथ, राज्य में अब तक 49.7 लाख सैंपल की जांच की जा चुकी है। यहां पॉजिटिविटी रेट 20% के करीब पहुंच गया है। इसके साथ महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 9 लाख 43 हजार 772 हो गए हैं। अब तक 27 हजार 407 लोगों की मौत हो चुकी है।
5. उत्तरप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 73 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसके साथ अब तक 4047 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उधर, राज्य में जांच भी बढ़ा दी हैं। पिछले 24 घंटे में 1.40 लाख लोगों के सैंपल की जांच की गई। इसके साथ राज्य में 67.7 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
0