Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो देश की राजधानी दिल्ली की है। यहां सीरो सर्वे के लिए ब्लड सैंपल लेता हुआ स्वास्थ्यकर्मी। दिल्ली में अब तक 1.88 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

  • शनिवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 20 हजार 800 और आंध्र प्रदेश में 10 हजार 825 नए मरीज बढ़े
  • देश में अभी 8.60 लाख मरीजों का इलाज जारी, अब तक 31.77 लाख लोग ठीक हो चुके

देश में शनिवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 41 लाख के पार पहुंच गया। इसी के साथ ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है। देश में अब तक 41 लाख 9 हजार 476 लोग संक्रमित हो चुके हैं। शनिवार के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में रिकॉर्ड 89 हजार 237 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये एक दिन में मिले नए मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके पहले 4 सितंबर को 87 हजार 115 संक्रमित मिले थे।

राहत की बात यह है कि ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब तक 31 लाख 77 हजार 667 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को रिकॉर्ड 73 हजार 155 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। अभी 8 लाख 60 हजार 507 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब तक 70 हजार 673 लोगों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे के अंदर ही 1,038 लोगों की जान चली गई।

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 20 हजार मामले बढ़े
शनिवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 20 हजार 800 नए मरीज बढ़े। राज्य में अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है। अब तक यहां 8 लाख 83 हजार 862 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 6 लाख 36 हजार 574 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | मरीजों का आंकड़ा 41 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 89 हजार से ज्यादा केस बढ़े, 73 हजार लोग ठीक भी हुए; देश में अब तक 70 हजार 673 मौतें 1

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में संक्रमण के बढ़ते मामलों और मौतों पर चिंता जताई है। केंद्र ने तीनों राज्यों की सरकारों को चिट्ठी लिखकर महामारी की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। 24 घंटे के अंदर 52% मौतें और 46% एक्टिव केस इन्हीं तीनों राज्यों में आए हैं। केंद्र ने कहा है कि किसी भी हालत में डेथ रेट 1% से ज्यादा नहीं हो। ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करवाए जाएं।
  • ओडिशा : राज्य सरकार ने राजधानी भुवनेश्वर में हुए सीरो सर्वे की रिपोर्ट की रिपोर्ट शनिवार को जारी कर दी। सर्वे में 5.15% लोगों में एंटीबॉडी मिले हैं। मतलब या तो ये लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं या फिर संक्रमण के बाद ठीक हो गए हैं और इन्हें मालूम ही नहीं चला। सर्वे में शहर के 1,320 लोगों के सैंपल की जांच हुई।
  • दिल्ली: हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह रविवार से आम जनता के लिए खोली जाएगी। सरकार की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
  • अब हर दिन हो 11 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। 2 सितंबर को 11.72 लाख, जबकि 3 सितंबर को 11.69 लाख टेस्ट किए गए।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना टेस्टिंग को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत बिना प्रिस्क्रिप्शन के ऑन डिमांड कोरोना टेस्ट करवाया जा सकेगा।
  • महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर नाना पटोले भी संक्रमित पाए गए हैं। उनकी रिपोर्ट ऐसे समय पॉजिटिव आई है जब एक दिन बाद यानी 7 सितंबर से विधानसभा सत्र शुरू होना है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 3.5% संक्रमित ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 2% को आईसीयू और 0.5% संक्रमितों को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
  • सीरो सर्वे में पता चला है कि हरियाणा में 8% लोगों में एंटीबॉडी डेवलप हो चुके हैं। मतलब या तो ये लोग संक्रमित हैं या फिर ठीक हो चुके हैं।
  • दिल्ली सरकार ने आठवीं तक के स्कूल 30 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया है।
  • तेलंगाना के फाइनेंस मिनिस्टर टी. हरीश राव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- हालात काबू में है। राज्य में फिर से संक्रमितों के मामले इसलिए बढ़ रहे हैं, क्योंकि सरकार ने टेस्ट डबल कर दिए हैं।
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | मरीजों का आंकड़ा 41 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 89 हजार से ज्यादा केस बढ़े, 73 हजार लोग ठीक भी हुए; देश में अब तक 70 हजार 673 मौतें 2

5 राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में शनिवार को संक्रमण के 1,636 नए केस सामने आए। संक्रमितों का आंकड़ा अब 71 हजार 880 पहुंच गया है। इनमें से 54 हजार 649 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15 हजार 688 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 1,543 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | मरीजों का आंकड़ा 41 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 89 हजार से ज्यादा केस बढ़े, 73 हजार लोग ठीक भी हुए; देश में अब तक 70 हजार 673 मौतें 3

2. राजस्थान
शनिवार को संक्रमण के 1,566 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 89 हजार 363 पहुंच गया। 24 घंटे के अंदर 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें जोधपुर और जयपुर में 3-3, अलवर में 2, अजमेर, कोटा, सीकर दौसा, नागौर, सीकर में 1-1 मरीज की जान गई। मरने वालों की संख्या अब 1,122 हो गई है। अब तक 73 हजार 239 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15 हजार मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | मरीजों का आंकड़ा 41 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 89 हजार से ज्यादा केस बढ़े, 73 हजार लोग ठीक भी हुए; देश में अब तक 70 हजार 673 मौतें 4

3. बिहार
शनिवार को संक्रमण के 1,726 नए मामले सामने आए और 9 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 45 हजार 861 हो गया है, जबकि मरने वालों की संख्या 750 हो गई। रिकवरी रेट बढ़कर 88.01% पर पहुंच गया। अभी 16 हजार 981 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 28 हजार 376 लोग ठीक हो चुके हैं।

Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | मरीजों का आंकड़ा 41 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 89 हजार से ज्यादा केस बढ़े, 73 हजार लोग ठीक भी हुए; देश में अब तक 70 हजार 673 मौतें 5

4. महाराष्ट्र
शनिवार को रिकॉर्ड 20 हजार 489 नए मरीज बढ़े। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 8 लाख 83 हजार 862 हो गया। 24 घंटे में 312 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हजार 276 हो गई है। अब तक 6 लाख 36 हजार 574 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में रिकवरी रेट 72.1% और डेथ रेट 2,79% है। अभी 14 लाख 81 हजार 909 लोग होम क्वारैंटाइन में हैं और 37 हजार 196 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में हैं। 2 लाख 20 हजार 661 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | मरीजों का आंकड़ा 41 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 89 हजार से ज्यादा केस बढ़े, 73 हजार लोग ठीक भी हुए; देश में अब तक 70 हजार 673 मौतें 6

5. उत्तर प्रदेश
शनिवार को रिकॉर्ड 6 हजार 700 मामले सामने आए। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक 2 लाख 59 हजार 765 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 95 हजार 959 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,843 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में रिकवरी रेट फिलहाल 75.43% है।

Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | मरीजों का आंकड़ा 41 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 89 हजार से ज्यादा केस बढ़े, 73 हजार लोग ठीक भी हुए; देश में अब तक 70 हजार 673 मौतें 7

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *