Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Monday Rashifal Aaj Ka Tarot Rashifal 7 September 2020 Daily Horoscope In Hindi Pranita Deshmukh Dainik Rashifal Rashifal In Hindi

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए प्रगति और प्रतिष्ठा पाने का हो सकता है दिन
  • वृष राशि वालों के लिए सफलता और मानसिक संतुष्टि मिलने का समय

सोमवार, 7 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। वहीं, कुछ लोगों के लिए दिन सामान्य परिणाम देने वाला रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए प्रगति और प्रतिष्ठा पाने का हो सकता है दिन, वृष राशि वालों के लिए सफलता और मानसिक संतुष्टि मिलने का समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

सप्ताह की शुरुआत गुरु या जेष्ठ व्यक्ति के आशीर्वाद से करें। आज अपने नेता या जेष्ठ व्यक्ति के नक्शे कदम पर चलकर प्रगति और नाम दोनों प्राप्त होगा। व्यवहार से जुड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। यदि आप किसी यूनियन या संघ के सदस्य हैं तो आपस में विचार-विमर्श करके कार्य आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। घर की महिला सदस्य से मतभेद होंगे, जो घर के अशांति का कारण हो सकता है।
करियर – अधिकारियों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
लव – रिलेशनशिप से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय आप लेंगे
हेल्थ – कमर का दर्द वात के कारण हो सकता है

  • वृषभ – Ace of Swords

आज का काम सफल, सरलता से पूर्ण होंगे और आपको मानसिक संतुष्टि भी मिलेगी। पार्टनर के साथ नाराजगी हो सकती है। अपने किए कार्य का श्रेय किसी और को ना लेने दें। प्रगति के लिए काम को अच्छी तरह से करना जरूरी है। इसलिए, छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दें। यात्रा करते समय सुखद अनुभव मिलेगा। यात्रा से पहले कीमती सामान और दस्तावेज जांच लें। परिवार से मानसिक दूरी काम की वजह से होगी।
करियर – एविएशन से जुड़े लोगों के काम का बोझ बढ़ सकता है।
लव – पार्टनर को दूर लक्षित न करें।
हेल्थ – मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।

  • मिथुन – 3 of wands

छोटी मोटी शारीरिक तकलीफ आपको चिड़चिड़ा और उदास बना देगी। काम की योजना सफल होने में जरूरत से ज्यादा वक्त लगेगा। यदि आप यात्रा करने वाले हैं, तो समय का खास ध्यान रखें। युवाओं को फैसला लेने में वक्त लगेगा। मेडिटेशन या एकांत में बिताया समय आप को शांति प्रदान करेगा। विदेश यात्रा करने वालों की योजना में बदलाव आएगा। जल्दबाजी में किया काम फिर से करना पड़ेगा।
करियर – डिफेंस सर्विसेस से जुड़े युवा युवाओं को सम्मान मिलेगा।
लव – व्यक्तिगत बातों की वजह से रिलेशनशिप पर ज्यादा ध्यान नहीं होगा
हेल्थ – सिर दर्द उलटीं जैसी बीमारियां सता सकती है।

कर्क राशि का स्वामी चंद्र है और चंद्र की ऊर्जा से आपको मानसिक शांति और बल दोनों मिलेगा। जिस बात को लेकर आप काफी समय से चिंतित थे। वह चिंता दूर भी होगी और उस विषय से जुड़ा आपका हौंसला भी बढ़ेगा। काम का फल मिलेगा और आपका खुद को देखने और परखने का नजरिया भी बदला होगा। माता से जो भी शिकायतें थीं, वह दूर होकर आपके संबंधित गहरे और आत्मिक नजदीकियां बढ़ाने वाले होंगे।
करियर – हीलिंग, साइंस से जुड़े व्यक्ति की प्रगति होगी।
लव – विवाह विषय को आज आप गंभीरता से लेंगे।
हेल्थ – जीवनशैली में किया बदलाव असर दिखाएगा।

  • सिंह – The Hermit

विषय के बारे में अधिक सोच कर जो समस्या नहीं है, वह भी समस्या हम खड़ी कर सकते हैं और यही आपके साथ भी हो रहा है। किस विषय को गंभीरता से लेना है और किस विषय को छोड़ना है, यह आपको तय करना पड़ेगा। निर्णय लेने की क्षमता कम होगी लेकिन खुद पर रखा विश्वास कम ना होने दें। ननिहाल का कोई व्यक्ति भावनिक रूप से सहायता करेगा। उनके सामने सारी समस्याओं का जिक्र करना जरूरी नहीं है। यह ध्यान रहे
करियर – योग साधना से जुड़े व्यक्ति काम में यश पाएंगे।
लव – पार्टनर के साथ भावनिक नाराजगी को अच्छे से व्यक्त करना सीखें
हेल्थ – गर्म पानी का प्रयोग पेट से जुड़ी समस्या सुलझा देगा।

  • कन्या – The High Priestest

आज आप पर भी चंद्र का प्रभाव होगा जिससे आपके अंदर की यिन- यांग शक्ति का संतुलन होगा। सौंदर्य और व्यक्तिमत्व पर आप खास ध्यान देंगे। स्वभाव में बदलाव दिखेगा। भावनाओं को अधिक महत्व दिया जाएगा। प्रिय जनों से दूर लक्षिता मन को ठेस पहुंचा सकती है। आज कोई महत्वपूर्ण व्यवहार न करें। चांदी के धातु में रखा हुआ पानी इस्तेमाल करें, जिससे अंतरित समाधान और इच्छापूर्ति जल्दी होगी।
करियर – रंगमंच या फैशन से जुड़े व्यक्ति अपनी कला को उचित न्याय देंगे।
लव – खुद की उलझन आपको रोमांस से दूर रखेगी।
हेल्थ – मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति का खास ध्यान रखें।

आपका उत्साह और ऊर्जा आज सातवें आसमान पर होगी। काम को निपटाने की जल्दबाजी न करें। छोटे बच्चों के साथ बिताया समय सकारात्मक ऊर्जा देगा। काम चाहे घर का हो या ऑफिस का उसे करते वक्त आनंद लें। अपने मन के बनाए हुए किसी दायरे को तोड़कर आत्मविश्वास की अनुभूति होगी। सूर्य की रोशनी में बिताया समय ग्रह दोषों को कम करने में मदद करेगा।
करियर – तकनीकी यंत्रणा से जुड़े व्यक्ति ज्ञान प्राप्त करेंगे।
लव – पार्टनर्स में मेल बना रहेगा।
हेल्थ – बच्चों से जुड़ी पुरानी बीमारी का असर कम होगा।

  • वृश्चिक – Queen of Cups

आप घर के सदस्यों के आधार स्तंभ रहेंगे। किसी भी प्रकार की जटिल भावनाओं को समझने में आप कामयाब होंगे। खुद की भावनाओं को भी आप नए प्रकाश में देख पाएंगे। शिक्षण व्यवस्था संबंधित महिलाएं अपने घर और काम के बीच भावनात्मक तरीके से उलझी रहेंगी। परिवार की स्त्रियों में मेल बना रहेगा। युवाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। दूसरों का आधार बनते वक्त अपनी भावनाओं को कुर्बान न करें।
करियर – काउंसलिंग से जुड़े व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का प्रभाव दिखाएंगे।
लव – भावनात्मक दूरियां विवाद का कारण होंगी।
हेल्थ – पैरों में दर्द व्यस्त जीवनशैली की वजह से होगा।

  • धनु – Ace Of Pentacles

पैसों का पुराना निवेश अब फायदा देगा। व्यापार में पैसों से जुड़े जोखिम न लें। नेचुरल प्रोडक्ट से जुड़े हुए व्यक्ति थोड़े नुकसान का सामना कर सकते हैं। पैसों के लालच में गलत निर्णय लेने से बचें। पुराना उधार कोई अचानक लौटा देगा। लेकिन, यह पैसा फिर से खर्च होगा इसलिए पैसों का इस्तेमाल ध्यान से करें। घर का बड़े पुरुष पैसों के योग्य उपयोग के लिए मार्गदर्शन देंगे।
करियर – स्टॉक मार्केट से जुड़े व्यक्ति रिस्क न लें।
लव – रिलेशनशिप में स्थिरता और स्नेह होगा।
हेल्थ – छोटे एक्सीडेंट से जख्म होने की संभावना

  • मकर – Queen of Wands

किसी व्यक्ति के प्रति रखी हुई नकारात्मक भावनाओं से खुद को तकलीफ दे रहे हैं। आपको प्रियजनों से नाराजगी भी रहेगी। बात को टालने से बात बढ़ सकती है। इसलिए, भावनाओं को उचित शब्दों का प्रयोग करके प्रकट करें। परिवार के बीच का तनाव मानसिक अशांति पैदा करेगा। किसी भी बात का हल तुरंत निकालने की कोशिश न करें। जब बात भावनाओं से जुड़ी हो, बड़ी बहन से सहायता मिलेगी। घर की समस्या का हल निकालने के लिए किसी और पर निर्भर न रहें।
करियर – वरिष्ठ अधिकारी सख्ती से पेश आ सकते हैं।
लव – तीसरे व्यक्ति की वजह से पार्टनर्स में नाराजगी रहेगी।
हेल्थ – महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या बढ़ेगी।

अच्छे विचार और बुरे विचारों का द्वंद आज मन में चलता रहेगा। वरिष्ठ व्यक्ति की कोई बात गहरी चोट दे सकती है। आज मन अस्वस्थ और जरूरत से ज्यादा चंचल रहेगा। काम की जगह मन की असुरक्षा की भावना सताएगी। शाम 5:00 के बाद मूड में बदलाव आएगा। मानसिक तनाव की वजह से शारीरिक थकान भी महसूस होगी। मित्र परिवार के साथ क्लेष हो सकता है।
करियर – दिए हुए कार्य को पूर्ण करने की कोशिश करें।
लव – गलतफहमी रिलेशनशिप तोड़ सकती है।
हेल्थ – साइनस से जुड़ी बीमारी परेशान करेगी।

विदेश में रहने वाले लोग घर वापस आने की तैयारी शुरू करेंगे। यात्रा में स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। यदि आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो कीमती दस्तावेज ध्यान से रखें। जीवन के किसी बात की प्रगति की संभावना दिखेगी। काम की जगह वरिष्ठों के साथ ऊंच-नीच हो सकती है। युवाओं को घर से दूर रहने का दुःख सताएगा और जो घर पर रहते हैं उनको मानसिक तनाव से दुःख होगा।
करियर – सरकारी काम करने वाले लोग वरिष्ठ अधिकारियों से ना उलझें।
लव – जल्दी आपके प्रियजन से मुलाकात होगी।
हेल्थ – पेट से जुड़े इंफेक्शन का ध्यान रखें।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *