Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • National
  • Latest News Updates; 35,000 Deaths Due To Covid 19 In The Country, Maharashtra Tops The List With 298 Deaths, 90 Dead In Karnataka

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • अब हर रोज 500 से ज्यादा मौतें हो रहीं, 29 दिनों में 17 हजार 678 मरीजों ने दम तोड़ा
  • बुधवार को आंध्र प्रदेश में 65 और तमिलनाडु में 82 लोगों की मौत संक्रमण से हुई

देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को 35 हजार हो गया। 24 घंटे में 772 लोगों ने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 298 मौतें हुईं। यहां मरने वालों का आंकड़ा 14 हजार 463 हो गया है। कर्नाटक में 90 मरीजों ने जान गंवा दी। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 2147 हो गया।

तमिलनाडु में 82 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में मरने वालों की संख्या अब 3741 हो गई है। आंध्र प्रदेश में 65 लोगों ने जान गंवा दी। यहां अब तक 1213 लोगों की मौत हो चुकी है।

23 राज्यों में संक्रमण से मौत
बुधवार को 23 राज्यों में 772 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया था। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश में 33, पश्चिम बंगाल में 41, दिल्ली में 26, गुजरात में 24, पंजाब में 25, मध्यप्रदेश में 14, जम्मू-कश्मीर में 15, तेलंगाना में 12, राजस्थान में 10, हरियाणा में 7, ओडिशा में 6, झारखंड में 5, बिहार और असम में 4, गोवा में 3, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, लद्दाख में 2-2, मणिपुर, केरल में 1-1 संक्रमित की मौत हुई थी।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 14,463
दिल्ली 3,907
तमिलनाडु 3,741
गुजरात 2,392
कर्नाटक 2,147
उत्तर प्रदेश 1,530
पश्चिम बंगाल 1,490
आंध्र प्रदेश 1,213
मध्यप्रदेश 844
राजस्थान 654
तेलंगाना 492
हरियाणा 413
पंजाब 361
जम्मू कश्मीर 348
बिहार 273
ओडिशा 195
उत्तराखंड 72
केरल 69
झारखंड 99
छत्तीसगढ़ 48
असम 92
हिमाचल प्रदेश 13
चंडीगढ़ 14
पुडुचेरी 47
मेघालय 05
लद्दाख 06
त्रिपुरा 21
गोवा 39
अरुणाचल प्रदेश 03
दादरा एंड नागर हवेली 02
नगालैंड 04
सिक्किम

01

अंडमान और निकोबार समूह 01
कुल 35,000
Latest News Updates; 35,000 deaths due to covid-19 in the country, Maharashtra tops the list with 298 deaths, 90 dead in Karnataka | एक दिन में 772 लोगों ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 298 की मौत, कर्नाटक में 90 लोगों ने दम तोड़ा 1

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *