Strange IndiaStrange India


2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • अंक 2 वाले लोग 17 जुलाई को लाभ में रह सकते हैं, अंक 4 वाले लोग खानपान का विशेष ध्यान रखें

शुक्रवार, 17 जुलाई का मूलांक 8, भाग्यांक 1, दिन अंक 6, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शुक्रवार को अंक 2, 7 की अंक 1 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। अंक 6 की अंक 1 के साथ विरोधी युति और अंक 2, 7 के साथ मित्र युति, अंक 8 की अंक 1 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति, अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 17 जुलाई का दिन…

अंक 1- ब्लड प्रेशर के रोगी हैं तो इस दिशा में लापरवाही बिलकुल भी न करें। अधिकारी नाराज रह सकते हैं। कोशिश करें कि अपना वादा निभाते रहें।

क्या करें- शनिदेव के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 2- पैतृक स्थान पर लौट सकते हैं। बाजार की उठापटक लाभ दे सकती हैं। दांतों का दर्द परेशान कर सकता है।

क्या करें- श्रीहनुमत-स्तवन का पाठ करें। 

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 3- कार्यालय में अधिक उठापटक न करें। संतान के करियर के मामले में विपरीतता संभव है। कोई पुरानी परेशानी फिर खड़ी हो सकती है।

क्या करें- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- करियर के बारे में महत्वपूर्ण फैसला आज न लें। पिता या बड़े भाई के साथ संबंध संभालें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। 

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़-दूर्वा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 5- निकट परिजन के लिए अधिक भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। महिलाओं को कार्यालय में अधिक अनुकूलता रह सकती है। अवसाद से बचें।

क्या करें- घर में बना पकवान बांटें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 6- यात्रा लाभ दे सकती है। इवेंट मैनेजमेंट वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। थकान अधिक रह सकती है।

क्या करें- भैरव बाबा के इमरती चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- इंजीनियरों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। अपना पक्ष पूरी मजबूती के साथ रखें। मनोबल बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।

क्या करें- सूर्य देव के अर्घ्य अर्पित करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 8- टोल टैक्स के ठेकेदारों को लाभ संभव है। पुराना अटका पैसा प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है। गले का ख्याल रखें।

क्या करें- देवी कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 9- तनाव से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल में खिंचाव आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *