Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • International
  • Donald Trump Family India Love | US President Trump And Daughter Ivanka Trump On India US Relationship Ahead 2020 United States Presidential Election

वॉशिंगटनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने कहा कि वे भारत को जानते हैं और इवांका, जूनियर ट्रम्प भी भारत के बारे में काफी गहरी जानकारी रखते हैं। ट्रम्प और इवांका की यह फोटो जून 2020 में व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान की है। – फाइल फोटो

  • डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की, भारत के लोगों को शानदार बताया
  • ट्रम्प के मुताबिक, वो भारत के सबसे अच्छे दोस्त हैं, भारतीय-अमेरिकी समुदाय उन्हें पसंद करता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की तारीफ की है। ट्रम्प के मुताबिक, उनकी बेटी इवांका और बेटा ट्रम्प जूनियर भारत के बारे में गहरी जानकारी रखते हैं। वे भारत के बारे में काफी सोचते हैं। मैं भी यही करता हूं। ट्रम्प ने कहा- मैं भारत को जानता हूं और इवांका, जूनियर ट्रम्प के अलावा मेरी एडवाइजर किम्बरले गुइलफोएल भी भारत के बारे में काफी गहरी जानकारी रखते हैं। इन लोगों की तरह मेरे भी भारत से बहुत अच्छे रिश्ते हैं।

मैं भारत का सबसे अच्छा दोस्त
व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प के साथ बेटी इवांका, बेटा जूनियर ट्रम्प और एडवाइजर किम्बरले भी मौजूद थे। यहां एक सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा- अगर आप भारत और अमेरिका के रिश्तों की बात करें तो मैं कह सकता हूं कि मैं भारत का सबसे अच्छा मित्र हूं।
दरअसल, ट्रम्प से पूछा गया था कि राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के अमेरिकियों की क्या भूमिका रहेगी। इस पर ट्रम्प ने काफी लंबा जवाब दिया और भारत से अपने रिश्तों का जिक्र किया।

इवांका बहुत लोकप्रिय
ट्रम्प ने कहा- इवांका, जूनियर ट्रम्प और किम्बरले ये सभी भारत में बहुत लोकप्रिय हैं। दोनों देशों के रिश्तों को भी अच्छे से समझते हैं। मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी काफी अच्छे से जानता हूं। मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं। 2016 के चुनाव में इवांका और जूनियर ट्रम्प वर्जीनिया, पेन्सिलवेनिया और फ्लोरिडा में भारतीय समुदाय से मिलने पहुंचे थे। इनके साथ मीटिंग्स की थीं और मंदिर भी गए थे।
ट्रम्प जब राष्ट्रपति बने तो इवांका सबसे पहले 2017 में भारत गई थीं। वे अकसर भारत के बारे में ट्वीट्स भी करती हैं। उनको भारत में पसंद किया जाता है और वे काफी लोकप्रिय हैं।

जूनियर ट्रम्प पिता के इलेक्शन कैम्पेन से जुड़े

जूनियर ट्रम्प एक बार फिर पिता के इलेक्शन कैम्पेन से जुड़े हैं। वे भारतीयों से संपर्क कर रहे हैं। जूनियर ट्रम्प भी दो बार भारत यात्रा कर चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी पर लॉन्ग आईलैंड में एक बुक लॉन्च की गई थी। इसमें प्रोग्राम में भी ट्रम्प जूनियर शामिल हुए थे। किम्बरले जूनियर ट्रम्प की मित्र हैं। वे इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी में काफी लोकप्रिय हैं। 15 अगस्त को जूनियर ट्रम्प ने एक ट्वीट के जरिए भारत स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं थीं।

कैम्पेन में भी भारत का जिक्र
ट्रम्प की कैम्पेन टीम ने पिछले दिनों 107 सेकंड का वीडियो जारी किया था। इसमें ह्यूस्टी के हाउडी मोदी कार्यक्रम की फुटेज सबसे पहले है। इस प्रोग्राम में 50 हजार लोग शामिल हुए थे। मोदी भी अमेरिका में काफी लोकप्रिय हैं। कहा जाता है कि उनके कार्यक्रमों में जितने लोग आते हैं, उतने अमेरिका के किसी नेता के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं होते।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *