Strange IndiaStrange India


17 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • विषकुंभ और लुंबक योग बनने से कुछ लोगों के कामकाज में आ सकती हैं रुकावटें

आज 7 जुलाई, मंगलवार को चंद्रमा उत्तराषाढ़ नक्षत्र में रहेगा। इससे विषकुंभ और लुंबक नाम के 2 अशुभ योग बन रहा है। इस कारण मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मीन राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। इन अशुभ योग के प्रभाव से जॉब और बिजनेस के फैसले गलत हो सकते हैं। कुछ लोगों के मन में अनजाना डर बना रहेगा। कामकाज में भी रुकावटें आ सकती हैं। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 में से 6 राशियों के लिए दिन ठीक है वहीं अन्य  6 राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। 

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव – अगर कहीं कोई पैसा रुका हुआ है तो उसकी वसूली करने के लिए आज का दिन उत्तम है। घर में कुछ सुख-सुविधाओं संबंधी खरीदारी होगी। साथ में पड़ोसियों व रिश्तेदारों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
नेगेटिव – आपको कुछ समय से आगाह किया जा रहा है कि किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास ना करें। इससे  कुछ नुकसान होने की संभावना है। संतान के अपनी पढ़ाई पर ध्यान न देने से आपको चिंता रह सकती हैं।
व्यवसाय – आप निजी व व्यवसायिक कार्य में बेहतर तालमेल बिठा पाएंगे। काम का दबाव जरूर बना रहेगा। पर आप गंभीरता से उसे पूरा करेंगे। फिर भी छोटी-छोटी गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
लव – जीवनसाथी का आपके कार्यों में सहयोग फायदेमंद साबित होगा तथा आपको भी तनाव से मुक्ति मिलेगी।
स्वास्थ्य – गले मैं किसी तरह का इन्फेक्शन महसूस होगा। परंतु चिंता ना करें घरेलू इलाज करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4

वृष – पॉजिटिव – आज आपके सभी कार्य समय पर बनते जाने से मन में संतोष का भाव रहेगा। मेलजोल का समय है। अपने संपर्कों को और मजबूत कीजिए। भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। साथ ही कोई भूमि संबंधी विवाद भी हल होने की संभावना है।
नेगेटिव – पीठ पीछे आपकी आलोचना हो सकती है जिसकी वजह से कुछ समय के लिए नकारात्मक ऊर्जा हावी रहेगी। परंतु इस पर अधिक ध्यान ना दें। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
व्यवसाय – व्यवसायिक स्थल पर अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। परंतु अपने सहयोगियों की हर गतिविधि पर नजर भी रखें। सरकारी क्षेत्र से लाभ प्राप्त होने की अधिक संभावना बन रही है।
लव – अपनी योजनाओं में अपने जीवन साथी को भी जरूर शामिल करें। उपयुक्त सलाह मिलेगी। विद्यार्थियों को आज पहली इनकम मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी महसूस होगी। डायबिटिक व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

मिथुन – पॉजिटिव – किसी सामाजिक संस्था में अच्छा सहयोग करने से आप को सम्मानित किया जा सकता है। अपना समय कुछ नयी बातों को सीखने में व्यतीत करेंगे। समय की चाल पूर्ण रुप से आपके अनुकूल रहेगी।
नेगेटिव – किसी नजदीकी व्यक्ति की अंतिम यात्रा में जाना पड़ सकता है जिससे कुछ वैराग्य की स्थिति भी रहेगी। थोड़े समय के लिए आत्मविश्वास डगमगा सकता है। परंतु आप पुनः अपनी शक्ति एकत्रित करने में सफल होंगे।
व्यवसाय – व्यवसायिक बाधाएं काफी हद तक दूर होगी। परंतु तरक्की अभी धीमी गति से ही रहेगी। आज धन की प्राप्ति संबंधी कोई भी काम नहीं हो पाएगा। फिर भी आप पूरी मेहनत से काम करते रहेंगे।
लव – लव अफेयर के मामलों में सावधान रहें। कुछ गुप्त बातें बाहर आ सकती है। वैवाहिक जीवन पर भी इसका असर पड़ेगा।
स्वास्थ्य – सिर दर्द और माइग्रेन जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। व्यायाम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2

कर्क – पॉजिटिव – आज संतान की किसी एक्टिविटी से गर्वित महसूस करेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु यह खर्चे कुछ बेहतरी ओर चुनौती के लिए हैं। इसलिए घबराएं नहीं। आध्यात्म के प्रति भी रुचि रहेगी।
नेगेटिव – अपने शक करने जैसे स्वभाव पर कुछ कंट्रोल करें। क्योंकि इससे आपकी कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। तथा अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी प्रकार के रिस्क लेने से भी बचें।
व्यवसाय – व्यवसाय में आज अतिरिक्त आय की परिस्थितियां बनेंगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को मनमुताबिक स्थान पर कोई ट्रांसफर संबंधी सूचना मिल सकती है। जिसमें प्रमोशन भी प्राप्त होगा।
लव – जीवन साथी के साथ वित्तीय मामलों को लेकर कुछ तकरार उत्पन्न होगी परंतु इसका असर पारिवारिक सुख शांति पर नहीं पड़ेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से मन में कुछ नेगेटिविटी हावी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 8

सिंह – पॉजिटिव – आज दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। प्रतिभा के दम पर आप अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। और साथ ही व्यस्ततम दिनचर्या में से भी आप परिवार और मित्रों के लिए भी समय निकाल ही लेंगे। आपकी योग्यता की कद्र होगी।
नेगेटिव – ध्यान रखें, किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में ना आएं। ठंडे दिमाग से सोच-विचार कर ही प्रत्येक कार्य करें। कोई लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल हो सकता है।
व्यवसाय – नौकरी, व्यवसाय में माहौल को अनुकूल बनाने में आप कामयाब रहेंगे तथा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वाहन बखूबी करेंगे। हो सकता है कि आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता करना पड़े।
लव – जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। परंतु व्यस्तता के कारण आप  उन्हें समय नहीं दे पाएंगे। उनकी देखभाल पर भी ध्यान दें।
स्वास्थ्य – पेट व लीवर से संबंधित कोई दिक्कत महसूस हो सकती है। गरिष्ठ खानपान ना ले।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 1

कन्या – पॉजिटिव – आपका अपने काम के प्रति समर्पण तथा उच्च विशिष्ट व्यक्तियों का सहयोग लाभदायक परिस्थितियां बना रहे हैं। इसका भरपूर उपयोग करें। इस समय भाग्य भी प्रबलता से आपका साथ दे रहा है।
नेगेटिव – परंतु कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप करते समय ध्यान रखें कि कोई ऐसी बात आपके मुंह से निकलेगी। जिसका बाद में आपको पछतावा रहेगा। थोड़ी सी सावधानी आपको मुश्किल से बचा सकती है।
व्यवसाय – काम में काफी हद तक व्यस्तता रहेगी। फाइनेंस के काम को अधिक महत्व दें। कुछ गुप्त मीटिंग और क्रियाकलाप होने की संभावना है। परंतु किसी भी  कार्य को करने से पहले उस पर पुनः विचार अवश्य करें।
लव – दिन का कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्य तथा डिनर में जाने में व्यतीत होगा। जिससे सबको आनंद की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य – थकान महसूस रह सकती है। इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 7

तुला – पॉजिटिव – आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। व्यवहार में लचीलापन, उदारवादी दृष्टिकोण लाभप्रद रहेगा। बच्चों में नियमितता लाने के लिए कुछ कायदे कानून बनाएंगे। जो कि उनके पढ़ाई में ध्यान एकाग्र चित्त करने के लिए बहुत जरूरी है।
नेगेटिव – धन संबंधी लेनदेन या उधार देने की प्रवृत्ति से बचें। कभी-कभी निर्णय लेने में कुछ डावाडोल जैसी स्थिति रह सकती है। जिससे कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा।
व्यवसाय – नौकरी सेवारत व्यक्ति अपने काम को बखूबी संपन्न करेंगे। परंतु व्यवसाय में किसी तरह का कोई नुकसान हो सकता है। थोड़ा ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में भी हाथ थोड़ा तंग रहेगा।
लव – पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझकर उनके अनुरूप आचरण करेंगे। जिससे आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य – वाहन वगैराह सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट लगने की आशंका लग रही है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5

वृश्चिक – पॉजिटिव – बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। घर में खुशियां रहेंगी। आप अपने कार्य में सफलता पाने के लिए भरपूर मेहनत करेंगे।
नेगेटिव – रूकी हुई पेमेंट के आने के अभी कोई आसार नहीं है। धैर्य बनाए रखें।  बीती नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इससे परिस्थितियां और बिगड़ेगी।
व्यवसाय – व्यवसाय में अभी गतिविधियां मंद ही रहेंगी। परंतु फिर भी जरूरतें पूरी करने के लिए कोई आर्थिक परेशानी नहीं आएगी। स्वभाव में स्थिरता रखें। क्रोध की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं।
लव – परिवार का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों का विवाह में परिणित होने का शुभ समय आ रहा है।
स्वास्थ्य – ब्लड प्रेशर की नियमित रूप से जांच करवाते रहें तथा अति उग्रता से बचें।
भाग्यशाली रंग: मेहरून, भाग्यशाली अंक: 9

धनु – पॉजिटिव – आज समय मिश्रित फलदायक है। अगर दूसरों से मान-सम्मान प्राप्त करना है तो पहले दूसरों का मान-सम्मान करना भी पड़ेगा। व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता आएगी। विरोधी भी परास्त रहेंगे।
नेगेटिव – पड़ोसियों या किसी मित्र के साथ कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बेहतर रहेगा कि आज इन सब से कुछ दूरी बनाकर ही रखें। मन मुताबिक आर्थिक निवेश नहीं हो पाएगा।
व्यवसाय – आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। पार्टनरशिप के व्यवसाय में कोई नया निर्णय ना लें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
लव – पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे के कार्य में अधिक हस्तक्षेप ना करें, इससे मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य – पेट संबंधी कोई दिक्कत हो सकती है परंतु जरा सी सावधानी बरतने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3

मकर – पॉजिटिव – धन संबंधी निवेश की योजनाएं बनाएं, बहुत ही फलदायक रहेंगी। किसी संतान की भी इनकम शुरू होने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा। अध्यात्म और धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव – अपने व्यक्तिगत कार्यों के बीच यह ध्यान रखना जरूरी है कि घर के बड़े बुजुर्गों की अवहेलना ना हो। साथ ही अपने जिद्दी स्वभाव को भी लचीला बनाए। मामा पक्ष से अपने संबंधों को मधुर रखें।
व्यवसाय – व्यवसायिक गतिविधियां मजबूत रहेगी तथा उनका शुभ प्रतिफल भी शीघ्र धन के रूप में भी मिलने वाला है। आज अधिकतर समय घर से बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में व्यतीत होगा।
लव – किसी आर्थिक मसले को लेकर पति-पत्नी में कोई उलझने उत्पन्न हो सकती है। परंतु फिर भी भावनात्मक संबंधों में कटुता नहीं आएगी।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी जैसी दिक्कत महसूस हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 1

कुम्भ – पॉजिटिव – आज आपका दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लेना कई योजनाओं को कार्य रूप में परिणित करेगा। तमाम व्यस्तता के बावजूद आप अपने और घर-परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखें।
नेगेटिव – अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि बच्चों को अधिक डांटने की वजह से उनमें हीन भावना उत्पन्न हो सकती है। इसका नकारात्मक प्रभाव उनकी पढ़ाई पर पड़ेगा।
व्यवसाय – आपको पहले भी बताया गया है कि व्यवसायिक गतिविधियों में वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान / फोकस रखें। जल्द ही लाभ के मार्ग खुलने होने वाले हैं। अचानक ही कोई कार्य बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
लव – घर-परिवार के कार्यों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। उन्हें भी कुछ प्राइवेसी रहने दे। इससे घर का वातावरण मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी प्रकार की भी चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 8

मीन – पॉजिटिव – आज अधिकतर समय सुख-सुविधा व मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। जिससे काफी हल्का पन महसूस होगा। शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहेगी साथ ही भाग्य भी सहयोग कर रहा है।
नेगेटिव – ध्यान रखिए कि दिखावे के चक्कर में फिजूलखर्ची हो सकती है। साथ ही कोई झूठ बोलना भी भारी पड़ सकता है। विद्यार्थियों का अधिकतर समय दोस्तों के साथ गुजरेगा, जिससे पढ़ाई में व्यवधान आएगा।
व्यवसाय – प्रॉपर्टी संबंधी किसी डील को करते समय कागजात वगैरह को भली प्रकार जांच लें। व्यवसायिक गतिविधियां अभी पूर्वव्रत ही रहेगी। तथा लाभ के स्रोेत भी मंद ही है।
लव – पारिवारिक वातावरण सुखद बनाने में जीवन साथी का पूरा सहयोग रहेगा। परंतु व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य – कुछ गर्मी जनित परेशानी महसूस हो सकती है। सिर में दर्द जैसी शिकायत रहेगी।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *