Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • National
  • Daily Death Toll Coronavirus In India Maharashtra Crosses 20 Thousand, Patients Lost Their Lives Within 24 Hours

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • तमिलनाडु में 24 घंटे में 120 मरीजों ने दम तोड़ा, यहां मरने वालों का आंकड़ा 5,886 पहुंचा
  • पिछले 17 दिनों में 15,442 लोगों की जान गई, आंध्र प्रदेश में 82 संक्रमितों की मौत

देश में संक्रमण से अब तक 51 हजार 796 लोगों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 751 मरीजों की जान गई है। महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा अब 20 हजार 265 हो गया है। सोमवार को यहां सबसे ज्यादा 228 मरीजों की मौत हुई। एक दिन पहले यहां 288 जानें गईं थीं।

महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा एक दिन में मौत तमिलनाडु में हुई। यहां 120 मरीजों ने जान गंवाई। राज्य में अब तक 5,886 लोग जान गंवा चुके हैं। आंध्र प्रदेश में 82, उत्तर प्रदेश में 66, पश्चिम बंगाल में 45, पंजाब में 50, मध्यप्रदेश में 23, गुजरात में 15, केरल में 13, तेलंगाना में 10 और जम्मू कश्मीर में 6, दिल्ली में 18, गोवा में 7, त्रिपुरा में 4, पुडुचेरी में 4, मणिपुर में 1, चंडीगढ़ में 1 मरीज की मौत हुई।

दुनिया में कुल मौतों का 16.65% भारत में जान गई

दुनिया में होने वाली कुल मौतों में 18.83% लोग अमेरिका, 16.93% लोग ब्राजील और 16.65% लोग भारत से होते हैं। आंकड़ों से मालूम पड़ता है कि अगर मरने वालों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो 31 दिसंबर यानी इस साल के अंत तक देश में संक्रमण के चलते 1.74 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा देंगे। अभी भारत में औसतन हर रोज 900 लोगों की जान जा रही है।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 20,265
तमिलनाडु 5,886
दिल्ली 4,214
गुजरात 2,800
कर्नाटक 3,956
उत्तर प्रदेश 2,515
पश्चिम बंगाल 2,473
आंध्र प्रदेश 2,732
मध्यप्रदेश 1,128
राजस्थान 886
तेलंगाना 703
हरियाणा 550
पंजाब 862
जम्मू कश्मीर 548
बिहार 542
ओडिशा 406
उत्तराखंड 158
केरल 170
झारखंड 244
छत्तीसगढ़ 148
असम 197
हिमाचल प्रदेश 18
चंडीगढ़ 30
पुडुचेरी 114
मेघालय 06
लद्दाख 14
त्रिपुरा 59
गोवा 111
अरुणाचल प्रदेश 05
दादरा एंड नागर हवेली 02
नगालैंड 07
सिक्किम

01

अंडमान और निकोबार समूह 29
मणिपुर 17
कुल 51,796

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *