Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली9 मिनट पहले

बिहार में 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन है। सभी शहरों में सख्ती की जा रही है। जो लोग सड़कों पर वेबजह दिख रहे हैं, उनसे उठक-बैठक करवाई जा रही है।

  • देश में शनिवार को कोरोना से 543 लोगों की मौत हुई, अब तक 26 हजार 828 लोग दम तोड़ चुके हैं
  • मुंबई देश का पहला शहर, जहां मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा, महाराष्ट्र में 18 जुलाई को 8348 मरीज मिले

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 10 लाख 78 हजार 782 मरीज हो चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। शनिवार को रिकॉर्ड 37407 मरीज बढ़े। वहीं, 23 हजार 552 लोग स्वस्थ भी हुए। उधर, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख के पार हो गई है। शनिवार को राज्य में 8348 मरीज मिले। इसी तरह मुंबई देश का पहला शहर बन गया, जहां संक्रमितों की तादाद एक लाख से ज्यादा हो गई है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. वीके यादव ने कहा है कि देश में अब कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो गया है। हालात बुरे हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा कि रोज 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। सबसे बुरी बात यह है कि अब संक्रमण ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है।

Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | बिहार में पूर्ण लॉकडाउन के बाद कोरोना के केस एक हजार से कम हुए, केंद्रीय टीम राज्य के दौरे पर पहुंची; देश में अब तक 10.78 लाख केस 1
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | बिहार में पूर्ण लॉकडाउन के बाद कोरोना के केस एक हजार से कम हुए, केंद्रीय टीम राज्य के दौरे पर पहुंची; देश में अब तक 10.78 लाख केस 2

कोरोना अपडेट्स 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 38 हजार 902 मामले सामने आए। वहीं, 543 लोगों की मौत हुई। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख 77 हजार 618 हो गई है। इनमें से 3 लाख 73 हजार 379 एक्टिव केस हैं। वहीं, 6 लाख 77 हजार 423 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक 26 हजार 816 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने रविवार को बताया कि देश में 18 जुलाई तक 1 करोड़ 37 लाख 91 हजार 869 सैंपल की जांच की गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 58 हजार 127 टेस्ट किए गए। 
  • कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में 23 जुलाई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। हालांकि, इस दौरान सुबह आठ बजे से 11 बजे तक कुछ छूट दी गई है।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: भोपाल में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में संक्रमण की दर 10% होने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भोपाल में अब दुकानें रात 10 बजे की बजाय 8 बजे बंद होंगी।

उधर, राज्य देश में एक्टिव केस में 15वें स्थान पर है, जबकि पॉजिटिव केस में 13वें स्थान पर है।  इंदौर में मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के पार हो गया है। वहीं, कोरोना की वजह से इस बार सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह सीमित करने का फैसला किया गया है। 

Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | बिहार में पूर्ण लॉकडाउन के बाद कोरोना के केस एक हजार से कम हुए, केंद्रीय टीम राज्य के दौरे पर पहुंची; देश में अब तक 10.78 लाख केस 3

महाराष्ट्र: राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिले औरंगाबाद, जालना, नांदेड़, लातूर, परभणी, बीड,  हिंगोली और उस्मानाबाद में पिछले 24 घंटे में 678 मामले सामने आए। वहीं, इन जिलों में 17 मरीजों ने दम तोड़ दिया। औरंगाबाद में 7, जालना में 3, नांदेड़ में एक, लातूर में एक, परभणी में तीन, उस्मानाबाद में दो, बीड और हिंगोली में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ा। उधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  के वरिष्ठ नेता और परभणी से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बाबजानी दुरानी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

राज्य सरकार ने सितंबर माह मे अंतिम वर्ष की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सरकार कहना है कि संक्रमण के बीच एग्जाम कराना ठीक नहीं है।

Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | बिहार में पूर्ण लॉकडाउन के बाद कोरोना के केस एक हजार से कम हुए, केंद्रीय टीम राज्य के दौरे पर पहुंची; देश में अब तक 10.78 लाख केस 4

उत्तरप्रदेश: राज्य में शनिवार को 1873 नए मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 16 जुलाई को रिकॉर्ड 2083 रोगी मिले थे। मंत्री कमला रानी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मंत्री कमला रानी कानपुर के घाटमपुर से विधायक हैं। उधर, वरिष्ठ आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा कोरोना पॉजिटिव है। 

Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | बिहार में पूर्ण लॉकडाउन के बाद कोरोना के केस एक हजार से कम हुए, केंद्रीय टीम राज्य के दौरे पर पहुंची; देश में अब तक 10.78 लाख केस 5

राजस्थान: राज्य में शनिवार को कोरोना के 711 नए मामले सामने आए। वहीं, बाड़मेर में 3, राजसमंद, भरतपुर, जोधपुर और पाली में 1-1 की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 11 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें कुल 28500 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 21144 लोग रिकवर हो चुके। इसमें से 20459 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 6803 एक्टिव केस ही बचे हैं।

Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | बिहार में पूर्ण लॉकडाउन के बाद कोरोना के केस एक हजार से कम हुए, केंद्रीय टीम राज्य के दौरे पर पहुंची; देश में अब तक 10.78 लाख केस 6

बिहार: राज्य सरकार ने सभी जिलों में एंटीजन किट से जांच कराने का फैसला किया है। सरकार ने बताया कि सिम्टोमैटिक लोग अस्पताल में जाकर मुफ्त में टेस्ट करा सकते हैं। राज्य के श्रम संसाधन मंत्री और लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा, पाटिलपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। मंत्री विजय कुमार का पटना एम्स में इलाज चल रहा है। 

कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है। स्थिति की समीक्षा के लिए दो टीमों का गठन किया है। यह टीम राज्य का दौरा कर स्थिति का आंकलन करेगी और इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी।

Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | बिहार में पूर्ण लॉकडाउन के बाद कोरोना के केस एक हजार से कम हुए, केंद्रीय टीम राज्य के दौरे पर पहुंची; देश में अब तक 10.78 लाख केस 7

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *