Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (31th July 2020), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सूर्योदय के समय इंद्र और चर योग बनने से कुछ लोगों को मिल सकते हैं जॉब और बिजनेस में तरक्की के मौके

31 जुलाई, शुक्रवार को ज्येष्ठा नक्षत्र में चंद्रमा होने से चर और इंद्र नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनका प्रभाव मेष, वृष, सिंह, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों पर पड़ेगा। जिससे इन 7 राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। धन लाभ भी होगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार मिथुन, कर्क, कन्या, तुला और धनु राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। इन 5 राशि वालों के कामकाज में रुकावटें आने की अशंका है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव – आज प्रकृति आपका भरपूर साथ दे रही है। कोई लाभदायक और महत्वपूर्ण समाचार मिलने से आप स्वयं को आत्म बल और भावनात्मक रूप से बहुत अधिक सशक्त महसूस करेंगे। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए अपनी पूरी मेहनत लगा दो।
नेगेटिव – अपने क्रोध व जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें। किसी संबंधी या पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की फिजूल बातों को नजरअंदाज करें।
व्यवसाय – आज व्यवसाय में प्रोडक्शन संबंधी कार्यों में कमीं आने से तनाव रह सकता है। परंतु अपनी पेमेंट आने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी इसलिए फिक्र करने की आवश्यकता नहीं।
लव – विवाहित जीवन में सामंजस्य रहेगा। मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से पारिवार में हास-परिहास व खुशी का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य – मौसम के बदलाव की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2

वृष – पॉजिटिव – आज कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। आर्थिक समस्याएं हल होंगी। रुके हुए किसी जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव – मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका होने का भय रहेगा। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। क्योंकि कभी-कभी आपकी क्रोध पूर्ण वाणी दूसरों को आहत कर देती है। साथ ही संबंधों में भी कटुता आ जाती है।
व्यवसाय – किसी उच्चाधिकारी का सहयोग आपके कार्य में मन मुताबिक सफलता प्रदान करेगा। साथ ही कोई बड़ा ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के ऊपर काम का अधिक बोझ पड़ सकता है।
लव – पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। रोमांटिक माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य – गैस और एसिडिटी से परेशानी रहेगी। खानपान में संयम रखें। व्यवस्थित दिनचर्या रखना भी आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 6

मिथुन – पॉजिटिव – आज सुख-सुविधाओं जैसी चीजों की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को समझें। इससे आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। तथा समाज में आपकी छवि भी निखरेगी।
नेगेटिव – आय के साधनों में कमीं रहेगी। परंतु खर्चे बरकरार रहेंगे। इसलिए अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। कुछ अस्वस्थता महसूस करेंगे लेकिन आपका कॉन्फिडेंस आप को एक्टिव बनाकर रखेगा।
व्यवसाय – कार्य क्षेत्र में कोई भी निर्णय अकेले ना लें। बल्कि टीम वर्क बनाकर काम करें। इससे व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी। आर्थिक मामलों पर किसी पर अधिक भरोसा ना करें और ना ही किसी प्रकार का समझौता करें।
लव – निकट संबंधियों के यहां डिनर पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। काफी समय बाद घर से निकलना व लोगों से मिलना-जुलना खुशी और स्फूर्ति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य – गर्मी के कारण घबराहट और वमन जैसी परेशानी महसूस होगी। ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें और गर्मी में जाने से बचे।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 1

कर्क – पॉजिटिव – आज का दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। काम का बहुत अधिक बोझ रहेगा। परंतु सफलता मिलने से थकान हावी नहीं होगी। और उत्साह बना रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव – दूसरों की वजह से किसी प्रकार की धन की हानि हो सकती है। चचेरे भाई-बहनों से अपने संबंधों को खराब ना होने दें इससे अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है।
व्यवसाय – व्यवसाय क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आपका भाग्य आपको सहयोग कर रहा है। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं, अतः सावधान रहें।
लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर के सभी सदस्य एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करेंगे। बाहरी संबंधों से सावधान रहें, इनसे मान-हानि होने की संभावना है।
स्वास्थ्य – काम की अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। बीच – बीच में आराम भी करना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8

सिंह – पॉजिटिव – अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। काफी लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। जिससे खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। और आर्थिक मामलों में भी ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लाभदायक साबित होंगे।
नेगेटिव – कुछ प्रतिद्वंदी जलन की भावना के कारण आपके लिए कुछ नकारात्मक वातावरण उत्पन्न कर सकते हैं। और किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। परंतु जरा सी सावधानी आपको परेशानियों से मुक्त रखेगी।
व्यवसाय – व्यवसायिक परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेगी। अपना पूरा ध्यान बिजनेस पर केंद्रित रखें। किसी बड़े अनुबंध के मिलने की संभावना है।
लव – परिवार के व्यक्ति आपसे कुछ नाराजगी व्यक्त करेंगे। क्योंकि काम की व्यस्तता के कारण आप परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए उनके के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें।
स्वास्थ्य – अधिक भागा-दौड़ी की वजह से पैरों में दर्द या चोट लगने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3

कन्या – पॉजिटिव – समय की चाल आपके पक्ष में है इसका भरपूर उपयोग करें। आपकी बेहतर कार्यप्रणाली की वजह से आप लोगों के समक्ष प्रशंसा का पात्र रहेंगे। परंतु कोई भी काम अथवा योजना की पहले रूपरेखा अवश्य बनाएं।
नेगेटिव – घर के बड़े बुजुर्गों की अवहेलना बिल्कुल ना करें। कभी-कभी लापरवाही और आलस की वजह से आपके बनते कार्यों में रूकावट आ सकती है। साथ ही अपने विचारों में भी लचीलापन रखें।
व्यवसाय – व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी योजनाएं किसी भी बाहरी व्यक्ति से शेयर ना करें। कोई इसका अनुचित उपयोग कर सकता है। और ऑर्डर संबंधी सभी कार्यों में पक्के बिल का उपयोग करें।
लव – विवाह संबंधों में कुछ समय से चल रहे तनाव को साथ बैठकर सुलझाने में सफलता मिलेगी। और घर का वातावरण पुनः सुखद और मधुर हो जाएगा।
स्वास्थ्य – बदलते मौसम की वजह से कुछ अस्वस्थता महसूस हो सकती है। परंतु फिक्र ना करें। व्यायाम और योग पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9

तुला – पॉजिटिव – आज कोई महत्वपूर्ण और लाभदायक सूचना प्राप्त होगी। दोस्तों और जानकारों के साथ अपने संबंधों को और अधिक मजबूत करें। यह संबंध आपके लिए आर्थिक संबंधित कई नई उपलब्धियां उत्पन्न कर सकते हैं।
नेगेटिव – परंतु अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। क्योंकि कभी-कभी व्यवहार में चिड़चिड़ापन आपको आपके लक्ष्य से भटका सकता है। और किसी से धन संबंधी लेनदेन को भी आज स्थगित ही रखें।
व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में कोई भी काम करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। क्योंकि कुछ निर्णय गलत होने की आशंका है। विद्यार्थियों को भी कहीं नौकरी संबंधी विभागीय परीक्षा में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
लव – विवाहित जीवन को सुखमय बनाने में आपकी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंध में किसी प्रकार की खटास उत्पन्न होने की संभावना है। अपने व्यवहार को संयमित रखें।
स्वास्थ्य – सिर दर्द, माइग्रेन जैसी समस्या उठ सकती है। गर्मी व गरिष्ठ पदार्थों के सेवन से दूर रहे।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 5

वृश्चिक – पॉजिटिव – आज कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मामले के हल होने की संभावना है। धन के निवेश संबंधी कार्यों पर भी अधिक ध्यान दें। लाभदायक ग्रह गोचर चल रहा है। इसका भरपूर सदुपयोग करें।
नेगेटिव – आपके स्वभाव में अकारण ही गुस्सा या उग्रता आने से अचानक ही बनते कामों में विघ्न पड़ जाता है। इसलिए आत्म अवलोकन करना आवश्यक है। और अपनी किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
व्यवसाय – किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह आपके व्यवसाय के लिए अधिक फायदेमंद तथा तरक्की दायक रहेगी। परंतु बहुत अधिक आवश्यकता है, इस बात का ध्यान जरूर रखें।
लव – परिवार में विवाह से संबंधित कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने की योजना बन सकती है। तथा रिश्तेदारों और भाइयों के साथ में मेल-मुलाकात वातावरण को आनंदित रखेगा।
स्वास्थ्य – बारिश के मौसम की वजह से किसी प्रकार की त्वचा संबंधी एलर्जी होने की संभावना है। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: ओरेंज, भाग्यशाली अंक: 4

धनु – पॉजिटिव – धर्म-कर्म व सामाजिक सेवा संबंधी कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में गहराई से छानबीन करें। उत्तम रिजल्ट प्राप्त होंगे। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान व रुतबा बढ़ेगा।
नेगेटिव – बच्चों की किसी समस्या को लेकर तनाव रहेगा। उन्हें मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। मकान व गाड़ी से संबंधित कागजातों को भी बहुत अधिक संभाल कर रखें। उनके खोने या रखकर भूलने की संभावना लग रही है।
व्यवसाय – किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसलिए दूसरों पर अधिक भरोसा ना करके अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति भी अपनी फाइलें और कागजात संभालकर रखें।
लव – अपने प्रत्येक कार्य में जीवनसाथी की सलाह लेना आपके कई कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7

मकर – पॉजिटिव – बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। अगर घर में सुधार या साज-सज्जा संबंधी कोई योजना बन रही है, तो वास्तु संबंधी नियमों का अवश्य पालन करें।
नेगेटिव – अपने खर्चों को सीमित रखें। नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से आपकी जिद की वजह से संबंध खराब होने की आशंका है। अपने स्वभाव में लचीलापन रखें तथा रिश्तो की मर्यादा का भी ध्यान रखना आवश्यक है।
व्यवसाय – कार्य क्षेत्र में सभी काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। और आपकी योजनाएं भी आसानी से फलीभूत होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं।
लव – पति-पत्नी के संबंधों में कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपने स्वभाव को बदलने की अति आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार की कटुता आ सकती है।
स्वास्थ्य – गला खराब और खांसी, जुकाम जैसी समस्या रहेगी। लापरवाही ना करें। और आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

कुंभ – पॉजिटिव – किसी मित्र के मुसीबत के समय में आप उसका सहयोग करेंगे। जिससे आपको आत्मिक खुशी प्राप्त होगी। साथ ही आपका अपने उसूलों और सिद्धांतों पर अडिग रहना समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त होगा।
नेगेटिव – संतान की किसी गलत संगति की वजह से चिंता रहेगी। परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल आएगा। ध्यान रखें कि भावुकता में आकर कोई निर्णय ना ले। व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना आवश्यक है।
व्यवसाय – व्यवसायिक उद्देश्य को लेकर कोई नजदीकी यात्रा संभव है। अगर किसी नए काम की शुरुआत की है तो अब उसके उचित परिणाम मिलने शुरू होंगे। नौकरी सेवारत व्यक्तियों के लिए भी कुछ नए अवसर बन रहे है।
लव – व्यस्तता के कारण घर-परिवार की देखभाल में उचित समय नहीं दे पा रहे हैं। परंतु जीवन साथी आपकी परेशानियों को समझेंगे और पूर्ण सहयोग करेंगे।
स्वास्थ्य – खांसी, जुकाम जैसी समस्या चल रही है तो लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। जरा सी असावधानी नुकसानदायक हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4

मीन – पॉजिटिव – रचनात्मक व धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान रहेगा। जरूरतमंदों की सहायता में भी समय व्यतीत होगा। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उपलब्धि का मार्ग भी खोलेगा।
नेगेटिव – विरोधी आपके लिए कुछ मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। परंतु आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। आपको विजय हासिल होगी। आपको अपनी योजनाएं क्रियान्वित करने में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
व्यवसाय – आपको अपनी मेहनत के अनुरूप लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे। परंतु मार्केटिंग व बाहर के कार्यों को आज स्थगित रखें। किसी नजदीकी मित्र की सलाह पर गंभीरता से विचार करें, क्योंकि यह सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है।
लव – घर के किसी भी मुद्दे को आपस में बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। और माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनाएं।
स्वास्थ्य – वाहन से या गिरने से चोट लगने की संभावना है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। बेहतर होगा कि आज वाहन का उपयोग ही ना करें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *