Strange IndiaStrange India


17 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • मंगलवार को अंक 2 वाले लोगों के पैरों में दर्द हो सकता है, अंक 3 वाले लोगों को धन संबंधी समस्या रह सकती है

मंगलवार, 7 जुलाई का मूलांक 7, भाग्यांक 9, दिन अंक 9, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार मंगलवार को अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति है, अंक 9 की इन दोनों अंकों की विरोधी युति बनी रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से मंगलवार, 7 जुलाई का दिन कैसा रह सकता है…

अंक 1- कपड़ा कारोबारियों को लाभ हो सकता है। फूड सप्लायर्स को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है या किसी पुराने ऑर्डर से संबंधित अब तक रुका भुगतान मिल सकता है।

क्या करें- शनिदेव को तिल के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 2- पैरों की हड्डी से संबंधित दर्द परेशान कर सकता है। विदेश में अध्ययन या कार्य संबंधी अवसर मिल सकता है। किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी में जॉब के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अनुकल समय है।

क्या करें- हनुमत् स्तवन का पाठ करें। 

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 3- हार्ट बायपास करवा रखे लोग सावधानी बरतें। जिन लोगों ने लीवर या किडनी बदलवा रखा है, वे अपने नियमित चैकअप को लेकर असावधानी नहीं बरतें। धन संबंधी समस्या रह सकती है।

क्या करें- बछड़े को गुड़-रोटी खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- मानसिक तनाव से बचें। जो आपका नहीं है, कल वह आपका हो भी सकता है। कार्य संबंधी यात्रा करनी हो तो करें, लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

क्या करें- गणेश भगवान के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक– 5, महत्वपूर्ण रंग– हरा

अंक 5- निकट के लोग दुखी कर सकते हैं। किसी सामाजिक कार्य के लिए भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। शारीरिक शिथिलता सकती है।

क्या करें- निकट सहयोगी को मीठा खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 6- काम के मामले में उत्साह बढ़ा-चढ़ा रह सकता है। किसी मित्र का अच्छा सहयोग मिल सकता है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

क्या करें- भैरव बाबा के इमरती का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग– नीला

अंक 7- टोल टैक्स के ठेकेदारों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरों को प्रमोशन मिल सकता है। आज की उठापटक भविष्य में लाभ मिल सकता है।

क्या करें- सूर्य देव को अर्घ्य देकर वह जल माथे पर लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 8- अधिकारी नाराज रह सकते हैं। हाथ में लिए किसी खास काम में उल्लेखनीय प्रगति न हो पाने से परेशान हो सकते हैं। कोई पहले से तय योजना बदलनी पड़ सकती है। 

क्या करें- रुद्राष्टक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 9- आपके सहयोगी आपके विरोधियों के साथ खड़े रह सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों का व्यवहार दुखी कर सकता है। डिप्रेशन से बचें।

क्या करें- गुरु को विशेष भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक– 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *