Strange IndiaStrange India


11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए भावनात्मक मामलों को सुलझाने का है दिन
  • वृष राशि वालों के लिए उलझनों से भरा हो सकता है छुट्टी का दिन
  • मिथुन राशि वालों के लिए अध्यात्म और ध्यान-योग से लाभ का है समय

रविवार, 13 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन जीवन के ज्यादातर हिस्सों के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों को बिजनेस में लाभ मिलने के संकेत हैं, अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। कुछ लोगों को रिश्तों में काफी उत्साह रहेगा। वहीं, 5 राशियों के लिए दिन तनाव और संघर्ष से भरा रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए भावनात्मक मामलों को सुलझाने का है दिन, वृष राशि वालों के लिए उलझनों से भरा हो सकता है छुट्टी का दिन, मिथुन राशि वालों के लिए अध्यात्म और ध्यान-योग से लाभ का है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

  • मेष – PAGE OF WANDS

नए विषय के बारे में जिज्ञासा और खुद से प्राप्त किया ज्ञान, यह आपके स्वभाव के पहलू आज महत्वपूर्ण साबित होंगे। परिवार के बच्चों की जिज्ञासा को उचित प्रोत्साहन दें, भावनात्मक रूप से जुड़ने में मदद होगी। भावनात्मक समस्या को सुलझाने में आप कामयाब होंगे। यदि आप नौकरी कर रहे हैं और व्यवसाय करने की सोच रखते हैं, तो इस बारे में और जानकारी हासिल करें।
करियर – एग्रीकल्चर से जुड़ी व्यक्ति अपने प्रयोग में सफलता पाएंगे।
लव – पार्टनर्स को एक दूसरे के बारे में नई बातें पता चलेगी।
हेल्थ – 10 साल से कम उम्र के बच्चों को पेट में कीड़े की परेशानी हो सकती है।

  • वृषभ – 5 OF SWORDS

आज आपका दिन उलझनों से भरा होगा, ना किसी बात का उत्साह होगा, ना उसे करने की इच्छा। अपना अधिक समय खुली हवा में बिताएं, सूर्यास्त के बाद आप ठीक महसूस करेंगे और कुछ महत्वपूर्ण काम भी होंगे। जो खोया आत्मविश्वास और उत्साह देगा। भूतकाल की घटनाओं का अधिक विचार न करें। परिवार के साथ सामंजस्य से पेश आएं।
करियर – महत्वपूर्ण काम या निर्णय आज ना लें।
लव – लव लाइफ से नाराजगी रहेगी।
हेल्थ – तीव्र सर दर्द तकलीफ देगा।

  • मिथुन – JUDGEMENT

आज आप और परिवार आध्यात्मिक कार्य से जुड़े रहेंगे। मेडिटेशन से आज खास लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति और आनंद बना रहेगा। लगभग सभी घर के लोगों की प्रगति होगी। किसी को दिया पुराना पैसा वापस मिल सकता है। जीवन शैली में बदलाव करने में आज आप सफल होंगे। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति परिवार सहित किसी बात का आनंद मनाएंगे।
करियर – चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव लेंगे।
लव – पार्टनर्स में अच्छे संबंध रहेंगे।
हेल्थ – पैर से जुड़ी बीमारी का हल मिलेगा।

  • कर्क – 8 OF PENTACLES

परिवार से सहयोग और आनंद प्राप्त होगा खासकर के छोटी बहन या भाई से। आपकी प्रगति उनको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। यदि आप शिक्षण से जुड़े काम करते हैं तो आपको आर्थिक लाभ भी होगा और नई बातें सिखाने सीखने मिलेगी। यह काम से आप बड़े पैमाने पर पैसा भी कमा सकते हैं। खुद पर रखा विश्वास बनाए रखें।
करियर – विद्यार्थियों से जुड़े काम में आर्थिक प्रगति होगी।
लव – काम की व्यस्तता आपको लव लाइफ से दूर कर रही है।
हेल्थ – पीठ और गर्दन से जुड़ा दर्द हो सकता है।

अपनी भावनाओं को नजरंदाज ना करें। खास तौर पर जिन भावनाओं से आपको तकलीफ है। नकारात्मक भावनाओं का सामना करना ही एकमात्र इलाज होगा। वाहन को संभाल कर चलाएं। आपकी वजह से किसी और का नुकसान हो सकता है। माता-पिता के विवादों से दूर रहें, याद रहे परिवार की हर बात को सुलझाना आपकी जिम्मेदारी नहीं है।
करियर – नौकरी आपके लिए चिंता का विषय होगा।
लव – पूर्व प्रेमी से दूरी बनाए रखें।
हेल्थ – छोटा ऐक्सीडेंट पैर संबंधित तकलीफ पैदा करेगा।

  • कन्या – THE DEVIL

भविष्य से जुड़ी चिंता आपके तनाव का कारण है, जो नींद पर भी असर कर रहा है। भूतकाल से मिली असफलता का असर गहरा दिखेगा। यदि आपको बहुत ही तकलीफ है, तो हीलिंग लेना जरूरी है। जब तक आपके अंदर डर बना रहेगा, आप उचित कदम नहीं उठा पाएंगे। अगर परिवार वालों का साथ नहीं मिला है तो उस विषय के बारे में बार-बार चर्चा करना उचित नहीं होगा।
करियर – नई नौकरी में प्रोफाइल आपको मनचाहा नहीं मिलेगा।
लव – विवाह से जुड़े निर्णय में आत्म विश्वास नहीं होगा।
हेल्थ – लो बीपी की वजह से चक्कर महसूस हो सकता है।

  • तुला – THE HIGH PRIESTESS

आपको जीवन के अलग-अलग पहलू में संतुलन बनाना आता है। आज भी आप ऐसा संतुलन बनाए रखेंगे। अधिकतर कामों में आपको आज रूचि नहीं होगी। फिर भी आप काम को टालेंगे नहीं। पारिवारिक लड़ाई में भी आप ही मध्यस्थ होंगे। अपनी भावनाओं को दर्शाने का अवसर नहीं मिलेगा, जो आपको उदास और अकेला कर देगा। आज किसी अनचाही बात को भी आपको करना पड़ेगा।
करियर – एचआर और कम्युनिकेशन से जुड़े लोग अपना कार्य मन के हिसाब से नहीं कर पाएंगे।
लव – पार्टनर की नकारात्मक बातों को भी आप सहजता से स्वीकार करेंगे।
हेल्थ – पेट से जुड़ी बीमारी ज्यादा दिन सता सकती है।

  • वृश्चिक – 10 OF WANDS

जीवन की सिर्फ कठिनाइयों को देखने से जीवन में सिर्फ कठिनाइयां ही दिखेगी। यह आज आपके साथ हो रहा है। आप सारे काम या जीवन से जुड़े बातों को इकट्ठा देख रहे हैं। इसलिए, आपको कठिनाई या काम जरूरत से ज्यादा बड़े लग रहे हैं। एक वक्त एक काम की तरफ ध्यान दें। काम आसानी से होगा। काम करते वक्त योजना का पालन करना भी जरूरी है।
करियर – पढ़ाई और नौकरी दोनों में संतुलन बनाकर ही काम करें।
लव – कोई भी रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ता है। यह याद रखना जरूरी है।
हेल्थ – रीड़ की हड्डी का दर्द बैठने के गलत तरीके की वजह से सता सकता है।

  • धनु – TWO OF SWORDS

जीवन से जुड़ी किसी भी बात पर वक्त पर अमल ना करना अवसर को खो देने या जो तकलीफ नहीं है, उसे पैदा करना होगा। आज चाहे कितनी भी नीर उत्साही महसूस हों या डर हावी हों, आपको अपने काम से हटना नहीं है। जो बात आप परिवार से बोलने में डर रहे हैं। उस बात को व्यक्त करना आज जरूरी होगा।
करियर – नौकरी में मनचाहे अवसर मिलना कठिन होगा।
लव – पार्टनर की सलाह उपयुक्त होगी। नजरंदाज ना करें।
हेल्थ – हार्मोनल इंबैलेंस आपको नकारात्मक सोच देगा।

व्यक्तिगत जीवन को और बेहतरीन बनाने का प्रयास आज भी जारी रहेगा। घर की सजावट में किया बदलाव सकारात्मक ऊर्जा देगा। काम से ज्यादा पारिवारिक जीवन में आपको आनंद मिलेगा। रंग रूप को निखारने में भी आज आप प्रयास करते रहेंगे। निसर्ग प्रेमी या निसर्ग से जुड़े व्यक्ति अपने काम को और बेहतर बनाने और लोगों को जागरूक करने में आनंद लेंगे।
करियर – महिलाओं के लिए प्रगति का दिन है।
लव – पार्टनर से अधिक प्रेम प्राप्त होगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • कुंभ – 6 OF WANDS

अपने अधिकार के प्रति आप जागरूक होंगे। किसी के दबाव में आकर आप काम करेंगे, ना आप किसी पर दबाव का प्रयोग करेंगे। आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा कठिन होगा, लेकिन आप अपना फैसला नहीं बदलेंगे। परिवार के लोग आपसे आज थोड़ी दूरी बनाएंगे। आज किसी का साथ पाना थोड़ा मुश्किल होगा।
करियर – आज आपको काम को सही न्याय देने के लिए लड़ना पड़ेगा। अपनी बात को अच्छेसे से रखने की कोशिश करें।
लव – अपने रिलेशनशिप के लिए परिवार से लड़ना पड़ेगा।
हेल्थ – तीखा और मसालेदार भोजन ना करें।

जीवन की परेशानियों का असर आज सेहत पर होगा। अपने स्वास्थ्य को बिल्कुल भी अनदेखा न करें। पुराना कर्जा ना लौटा पाना, आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ बनाएगा। कोई नया काम भी आपकी लापरवाही की वजह से खराब हो सकता है। सारी बातों को सुलझाने के लिए वक्त देना जरूरी है, साथ में आपको अपनी निर्णय क्षमता पर भी काम करना होगा।
करियर – काम में मिली असफलता बेचैनी बढ़ा देगी।
लव – लव लाइफ में ज्यादा ना उलझें।
हेल्थ – आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *