Strange IndiaStrange India


  • रविवार को अंक 1 वाले लोगों को जल्दबाजी करने से बचना चाहिए, अंक 2 वाले लोगों को अच्छी सूचना मिल सकती है

दैनिक भास्कर

Jun 27, 2020, 03:49 PM IST

रविवार, 28 जून का मूलांक 1, भाग्यांक 2, दिन अंक 1, 4, मासांक 6 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बन रही है। अंक 2, 7 की अंक 1, 4 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 28 जून का दिन…

अंक 1- नाक, कान, गले को लेकर तनिक भी लापरवाही न बरतें। अटके धन के मामले में जल्दबाजी न करें। आलस्य की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- अपने पितृ देवता को पारंपरिक भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 2- जॉब के मामले में अच्छी सूचना मिल सकती है। इसके लिए नया आवेदन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। जॉइनिंग के लिए पत्र आया है तो जॉइनिंग के लिए अनुकूल दिन की प्रतीक्षा करें।

क्या करें- गणेश चालीसा का पाठ करें।

महत्वपूर्ण  अंक- 5, महत्वपूर्ण  रंग- हरा

अंक 3- चोट परेशान कर सकती है। बॉस के साथ न उलझें, वरना नुकसान हो सकता है। बड़ी संतान को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

क्या करें- गाय को अपने हाथों से हरा चारा खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- सिरदर्द को लेकर सावधानी बरतें। आसपास के लोगों का रवैया कुछ परेशान कर सकता है। अधिक उठापटक करने से बचें।

क्या करें- विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 5- तुलनात्मक रूप से दूर की यात्रा आनंद दे सकती है। आरामतलबी छायी रह सकती है। फिसलने को लेकर सावधानी रखें, चोट लग सकती है।

क्या करें- रसदार मिठाई जरूरतमंदों में बांटें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 6- मन को अद्भुत भावों का अनुभव हो सकता है। संतोष रह सकता है। किसी कार्य की पूर्ति में जुट सकते हैं।

क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 7- अच्छा अवसर मिल सकता है। अपनी योग्यता से उपलब्ध अवसर का भली प्रकार लाभ उठा सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का आनंद मिल सकता है। 

क्या करें- शनि देव को काले तिल भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 8- महिलाओं को करियर के साक्षात्कार से संबंधित खास बात संभव है। किसी इष्ट मित्र से भेंट का आनंद मिल सकता है। अपनों का अच्छा सहयोग मिल सकता है।

क्या करें- संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और पाइल्स वालों को इसके इलाज के मामले में अनुकूलता रह सकती है। बड़े भाई के साथ तालमेल के मामले में अतिरिक्त सजगता बरतें। सरकारी पक्ष से अनुकूलता रह सकती है।

क्या करें- जल में रक्त चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *