Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • Coronavirus
  • Coronavirus Novel Corona Covid 19 18 Sept | Coronavirus Novel Corona Covid 19 News World Cases Novel Corona Covid 19.

वॉशिंगटनएक घंटा पहले

4 सितंबर को जयपुर से दुबई पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक पैसेंजर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। (प्रतीकात्मक)

  • दुनिया में 9.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 2.02 करोड़ से ज्यादा लोग अब स्वस्थ
  • अमेरिका में 68.74 लाख लोग संक्रमित, 2 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.03 करोड़ से ज्यादा हो गया है। इसी दौर में एक अच्छी खबर ये है कि ठीक होने वालों की संख्या भी अब 2 करोड़ 20 लाख से ज्यादा हो चुकी है। महामारी में मरने वालों की संख्या 9 लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी का फैसला
4 सितंबर को जयपुर से दुबई पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नंबर IX1135 में एक पैसेंजर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एयर इंडिया एक्प्रेस की दुबई आने वाली फ्लाइट्स को 2 अक्टूबर तक सस्पेंड कर दिया है। यह प्रतिबंध 18 सितंबर यानी आज से 14 दिन (2 अक्टूबर) तक प्रभावी रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयपुर से दुबई गए इस पैसेंजर ने जयपुर में ही 2 सितंबर को कोरोना टेस्ट कराया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दूसरा मौका है जब एयर इंडिया एक्सप्रेस से कोई पॉजिटिव पैसेंजर दुबई पहुंचा हो। एयर इंडिया को संबंधित पैसेंजर के इलाज और क्वारैंटीन फैसेलिटीज पर हुए खर्च की भरपाई भी करनी होगी।

पाकिस्तान : स्कूल खोलने का फैसला गलत साबित हुआ
इमरान खान सरकार ने मंगलवार को 9वीं और 10वीं कक्षाओं के अलावा कॉलेज खोले थे। गुरुवार को 32 स्कूलों को बंद करना पड़ा। इसकी वजह नियमों का पालन न करना था। कुछ स्कूलों में तो बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थीं। एक कॉलेज में दो स्टूडेंट्स पॉजिटिव पाए गए। विपक्ष पहले ही सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहा था। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा में सबसे ज्यादा 16 स्कूल बंद किए गए। राजधानी इस्लामाबाद में दो स्कूल बंद करने पड़े। सरकार ने कहा है कि वो इंतजामों की समीक्षा के बाद अगली कार्रवाई पर विचार करेगी।

​​​​​​​

चीन : म्यांमार सीमा से लगने वाला शहर बंद
यूनान प्रांत के रूइली शहर को संक्रमण के खतरे के मद्देनजर पूरी तरह बंद करने का फैसला किया गया। किसी भी तरह के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। लोगों से कहा गया है कि वे घर से बाहर न निकलें। यह शहर म्यांमार की सीमा से लगता है। पिछले दिनों यहां दो नए मरीज मिले थे। इसके बाद शहर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगा दिए गए। गुरुवार को यहां 360 टेस्टिंग साइट्स बनाई गईं। इनमें 1200 लोगों का स्टाफ है। अब तक यहां 60 हजार लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।

यूनान प्रांत के रूइली शहर को संक्रमण के खतरे के मद्देनजर पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। यहां कुछ दिन पहले दो मरीज मिले थे। बताया जाता है कि दोनों मरीज म्यांमार की सीमा पार कर चीन आए थे। (फाइल)

यूनान प्रांत के रूइली शहर को संक्रमण के खतरे के मद्देनजर पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। यहां कुछ दिन पहले दो मरीज मिले थे। बताया जाता है कि दोनों मरीज म्यांमार की सीमा पार कर चीन आए थे। (फाइल)

ऑस्ट्रेलिया : 100 साल का मरीज अब स्वस्थ
मेलबर्न के एक अस्पताल में 100 साल के मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गुरुवार को इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। सेंट विन्सेंट हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने कहा- मरीज का नाम रॉय है। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्हें इस हॉस्पिटल में लाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। हमारे लिए हर मरीज का महत्व है, भले ही वे किसी भी उम्र के हों। ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोरोना से 824 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 500 से ज्यादा की उम्र 80 साल या उससे ज्यादा थी।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर स्थित इसी हॉस्पिटल में 100 साल का संक्रमित मरीज अब स्वस्थ हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण की दूसरी लहर देखी जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर स्थित इसी हॉस्पिटल में 100 साल का संक्रमित मरीज अब स्वस्थ हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण की दूसरी लहर देखी जा रही है।

न्यूजीलैंड : टूरिज्म इंडस्ट्री को नुकसान
‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जून तिमाही तक न्यूजीलैंड की जीडीपी में 12.2% की गिरावट दर्ज की गई है। 1987 के बाद अर्थव्यवस्था में यह सबसे बड़ी गिरावट है। रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जीडीपी में गिरावट की मुख्य वजह कोरोनावायरस के कारण लगे प्रतिबंध हैं। इसकी वजह से ट्रेड और टूरिज्म इंडस्ट्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। टूरिज्म सेक्टर से न्यूजीलैंड को सबसे ज्यादा रेवेन्यू मिलता है।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *