Strange IndiaStrange India


  • मेष राशि वालों के लिए पुरानी समस्याओं में राहत मिलने का समय
  • वृष राशि वालों के लिए अपने टारगेट फिक्स करने का है दिन
  • मिथुन राशि वालों के लिए उन्नति के अवसर मिलने का है संकेत

दैनिक भास्कर

Jun 26, 2020, 06:26 PM IST

शनिवार, 27 जून 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन कई मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों के लिए पुरानी परिस्थितियों में बदलाव के साथ कुछ समस्याओं में राहत मिलने के संकेत हैं। वहीं कुछ लोगों के लिए आर्थिक लाभ मिलने का संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। वहीं, 3 राशियों के लिए समय साधारण रहने वाला है। मेष राशि वालों के लिए पुरानी समस्याओं में राहत मिलने का समय, वृष राशि वालों के लिए अपने टारगेट फिक्स करने का है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए उन्नति के अवसर मिलने का है संकेत। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से। 

  • मेष – Four of Pentacles

आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा जिस कारण मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। परिवर्तन ही जीवन का नियम है, अच्छा या बुरा कुछ भी स्थायी नहीं है। लोगों  और वस्तुओं से अपने आप को वियुक्त करें। आज का दिन अपने  इष्ट देव को याद करें और उनकी अर्चना अवश्य करें।

  • वृषभ – Eight of Swords

आज थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। दैवीय कृपा से आपको बहुत कुछ मिला है, अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।

  • मिथुन – The Devil

आज के दिन आपके लिए परिस्थिति चाहे जितनी भी प्रतिकूल हो, आपकी मेहनत और विश्वास से आप उसमे भी छिपे अपने लाभ को पहचान सकते हैं। आपके चारों ओर की सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग के माहौल को पहचानें, आपको बहुत से सुन्दर अवसर मिल रहे हैं जीवन में उन्नति के लिए, उन्हें जाने न दें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं।

आज आपमें रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा में अवश्य लगाएं। आज किसी भी प्रकार का रचनात्मक कार्य करें जो आपको पसंद हो जैसे की लेखन, चित्रकारी, डांस, कुकिंग इत्यादि। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज किसी प्रकार से दान ज़रूर करें।

आज के लिए आपके लिए सकारात्मकता से भरा रह सकता है। आपके लिए कुछ चुनौतियों का सामना करने का संकेत है लेकिन आपको इसमें जीत मिल सकती है। आपके लिए इसमें एक बात अच्छी हो सकती है कि आपको इन चुनौतियों का सामना करने में कई दोस्त और परिचित लोग मदद कर सकते हैं। ये दिन कुल मिलाकर आपके लिए कई चीजें सीखने के लिहाज से बहुत 

  • कन्या – The Star

आज दिन आपके लिए हड़बड़ाहट और गुस्से से नुकसान कराने वाला हो सकता है। आपको कुछ लोगों की बातों का बुरा लग सकता है या आपकी बातों का कुछ लोग गलत अर्थ निकाल सकते हैं। आपको अपने ईगो को अलग रखकर काम करने की आवश्यकता है। संभव है कि कुछ लोगों से आपका विवाद हो जाए या कुछ लोग आपसे अलग होने का मन बना लें। 

  • तुला – Six of Pentacles

आज का दिन कुछ अलग मिजाज वाला हो सकता है। आपके लिए बदलाव के विचारों की अधिकता रह सकती है। कुछ व्यवस्थाओं और आय के स्रोतों में आपको वृद्धि करने या परिवर्तन करने का मौका मिल सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। जो लोग जॉब बदलना भी चाहते हैं उनके लिए भी समय अनुकूल रहेगा। 

  • वृश्चिक – Four of Swords

आज का दिन आपके लिए अपने समय के बेहतर उपयोग करने के लिए है। आपको महसूस होगा कि कुछ चीजें आपका ध्यान भटका रही हैं, इस कारण आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। आज आप अपने प्रोफेशनल जीवन के साथ ही अपनी हेल्थ पर भी पूरा ध्यान देने की कोशिश कर सकते हैं। आपको दौड़ने और वाहन चलाने में सावधानी रखने की आवश्यकता है। 

  • धनु – The Hanged Man

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में कार्यवाही करने का रह सकता है। आपको धन लाभ होने के पूरे योग बन रहे हैं, साथ ही आय का कोई अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे, टारगेट पर फोकस रखकर काम करेंगे। निजी जीवन में भी आपको काफी सुकून और खुशियों के पल मिल सकते हैं। 

आज आपका समय मेल-मुलाकातों में गुजरने वाला है। कुछ लोगों की लंबी तलाश पूरी हो सकती है। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा जो आपको प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों मोर्चों पर मदद करने वाले हो सकते हैं। अविवाहित और सिंगल लोगों के लिए नए रिश्तों की शुरुआत का समय है। आपके लिए दिन आज काफी अच्छा रहने वाला है। ये कई यादें बनाएगा। 

  • कुंभ – Ace of Cups

आज आपके लिए अपने लक्ष्य के प्रति ही समर्पित रहने का दिन है। अपनी बातों और कार्यशैली में स्पष्टता रखें। इससे आपको अपनी योग्यता को साबित करने में सहायता मिल सकती है। आज आपको किसी रिश्ते या किसी बात में थोड़ी निराशा मिलने के संकेत हैं, लेकिन इसको अपने ऊपर हावी ना होने दें, भविष्य के लिए सकारात्मक भाव मन में लेकर चलें। चीजें जल्दी ही बदलेंगी। 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रह सकता है। आज आपको कई मामलों में भविष्य की योजना बनानी पड़ सकती है। लोग आपको सुनेंगे, आपकी बात समझेंगे और आपके विचारों की सराहना करेंगे। आज कुछ पुरानी बातें आपको परेशान कर सकती हैं। इनसे बचने के लिए आपको बीती बातों को भूल कर आगे बढ़ने के बारे में  सोचना होगा। 



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *