Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • देश में बुधवार को 1140 मरीजों की मौत हुई, अब तक 83 हजार 244 मरीज दम तोड़ चुके हैं
  • महाराष्ट्र में बुधवार को सबसे ज्यादा 23365 मरीज मिले और 17559 लोग स्वस्थ भी हो गए

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 51 लाख 18 हजार 605 हो गई है। 24 घंटे में रिकॉर्ड 97 हजार 856 नए मरीज मिले। इसके पहले 11 सितंबर को 97 हजार 856 केस बढ़े थे। देश में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या भी 40 लाख 24 हजार 689 हो गई है। यह एक्टिव केस से चार गुना ज्यादा है।

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली एम्स से छुट्टी दे दी गई है। 30 अगस्त को कोरोना से ठीक होने के बाद गृह मंत्री को 13 सितंबर को फिर से चेकअप के लिए भर्ती कराया गया था।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल भी कोरोना संक्रमित

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि अगले साल की शुरुआत में देश में कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद है।

राजधानी में टेस्टिंग चार गुना बढ़ा दी गई है

इस बीच, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को बताया कि राजधानी में हमने टेस्टिंग चार गुना बढ़ा दी है। ताकि ज्यादा से ज्यादा संक्रमितों को पता लगाया जा सके। बुधवार को 62 हजार 553 टेस्ट हुए। इनमें पॉजिटिविटी रेट 7.15% रहा। पिछले 10 दिनों से मृत्यु दर 0.7% है। हमारे पास 14 हजार 521 बेड हैं। इनमें से 50% भरे हैं।

गृह मंत्री शाह को मिली एम्स से छुट्टी; स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 40 लाख के पार, यह एक्टिव केस का चार गुना; देश में 51.18 लाख मामले 1
गृह मंत्री शाह को मिली एम्स से छुट्टी; स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 40 लाख के पार, यह एक्टिव केस का चार गुना; देश में 51.18 लाख मामले 2

दुनिया में कोरोना के 3 करोड़ से ज्यादा केस हुए
दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ से ज्यादा हो गया है। गुरुवार सुबह 9 बजे तक 3 करोड़ 33 हजार 674 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसी दौर में एक अच्छी खबर ये है कि ठीक होने वालों की संख्या भी अब 2 करोड़ 17 लाख से ज्यादा हो चुकी है। महामारी में मरने वालों की संख्या 9 लाख 44 हजार से ज्यादा हो गई है।

गृह मंत्री शाह को मिली एम्स से छुट्टी; स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 40 लाख के पार, यह एक्टिव केस का चार गुना; देश में 51.18 लाख मामले 3

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, बुधवार को 97 हजार 894 केस सामने आए और 1132 लोगों की जान चली गई। इसके साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 51 लाख 18 हजार 254 हो गई है। वहीं, 10 लाख 9 हजार एक्टिव केस हैं और अब तक 40 लाख 25 हजार 80 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक 83 हजार 198 मरीजों की जान जा चुकी है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि बुधवार को 11 लाख 36 हजार 613 टेस्ट किए गए। इसके साथ देश में अब तक 6 करोड़ 5 लाख 65 हजार 728 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
  • राज्यसभा में गुरुवार को कोरोना के हालात पर चर्चा हुई। इस दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, ‘हम पर आरोप लग रहे हैं कि महाराष्ट्र में राज्य सरकार ने अच्छा काम नहीं किया। फिर एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती में हमने कोरोना की लड़ाई कैसे जीती। मैं पूछना चाहता हूं कि काफी सारे लोग ठीक कैसे हो गए, क्या भाभीजी के पापड़ खाकर ठीक हो गए? यह राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी बचाने की लड़ाई है।’
  • उधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान पूरे देश में अब तक 382 डॉक्टरों की जान गई। इनमें 27 से 85 साल की उम्र के डॉक्टर शामिल हैं। आईएमए ने केंद्र सरकार के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें सरकार ने संसद में कहा था कि उसके पास कोरोना के चलते जान गंवाने वालों या इस वायरस से संक्रमित होने वाले डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ का डेटा नहीं है। प्रेस रिलीज में आईएमए ने कहा कि इन कोरोना वॉरियर्स को सरकार शहीद का दर्ज दे।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सबसे ज्यादा हो गई है। बुधवार को 15 हजार 286 सैंपल जांचे गए, जो कि सितंबर के बीते 15 दिन में सबसे कम हैं। इनमें से 2462 सैंपल पॉजिटिव मिले। यह किसी एक दिन का अब तक दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस हिसाब से संक्रमण दर 16.1% हो गई है, जो कि एक दिन पहले 11.1% थी। यानी एक दिन में 5% संक्रमण बढ़ गया।

दूसरी ओर, पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत की हालत बिगड़ गई है। वे दो दिन पहले कोरोना मुक्त होकर जबलपुर के जिला अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। बुधवार को उनके ब्लड में इंफेक्शन होने के बाद हालत बिगड़ी।

गृह मंत्री शाह को मिली एम्स से छुट्टी; स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 40 लाख के पार, यह एक्टिव केस का चार गुना; देश में 51.18 लाख मामले 4

2. राजस्थान
राज्य में बुधवार को कोरोना के रिकॉर्ड 1782 केस मिले। उधर, बीकानेर में 3, जयपुर, जोधपुर, पाली और अजमेर में 2-2, बाड़मेर, कोटा, सवाई माधोपुर और उदयपुर में एक-एक रोगी की जान गई। इस तरह सितंबर के 16 दिनों में 25 हजार 987 केस मिले हैं और 223 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

इतने रोगी शुरुआती 135 दिन में मिले थे। 15 जुलाई तक राज्य में कुल 26 हजार 437 संक्रमित थे। सितंबर में मरीज मिलने की दर दोगुनी होकर 6.12% हो गई है। हर 100 टेस्ट में 6 से ज्यादा लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। जुलाई में यही दर 2.75%, अगस्त में 3.53% थी। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब मृत्युदर 1.29% से घटकर 1.20% रह गई है। जुलाई में यह दर 1.61% थी।

गृह मंत्री शाह को मिली एम्स से छुट्टी; स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 40 लाख के पार, यह एक्टिव केस का चार गुना; देश में 51.18 लाख मामले 5

3. बिहार
राज्य में जितने मरीज मिल रहे उससे अधिक ठीक हो रहे हैं। बुधवार का ही आंकड़ा लें तो 1724 लोग स्वस्थ्य होकर घर गए, जबकि 1531 नए मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा 185 पटना से हैं। राज्य में मरीजों का रिकवरी रेट 91.16% हो गया है जो राष्ट्रीय औसत से 13% ज्यादा है।

कोरोना मरीजों के ठीक होने संख्या में 17 अगस्त के बाद लगातार इजाफा (3 और 4 सितंबर को छोड़कर) हो रहा है। अब तक संक्रमण की जद में आए 1 लाख 48 हजार 257 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 1 लाख 07 हजार 970 सैंपल की जांच हुई। अब तक राज्य में 52 लाख 2 हजार 209 लोगों की जांच हो चुकी है।

गृह मंत्री शाह को मिली एम्स से छुट्टी; स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 40 लाख के पार, यह एक्टिव केस का चार गुना; देश में 51.18 लाख मामले 6

4. महाराष्ट्र
राज्य में बुधवार को 23 हजार 365 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख 21 हजार 221 हो गई है। राहत की बात है कि इनमें 7 लाख 92 हजार 832 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 2 लाख 97 हजार 125 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 30 हजार 883 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 474 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

गृह मंत्री शाह को मिली एम्स से छुट्टी; स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 40 लाख के पार, यह एक्टिव केस का चार गुना; देश में 51.18 लाख मामले 7

5. उत्तर प्रदेश
प्रदेश में बुधवार को संक्रमण के 6,337 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 3 लाख 30 हजार 265 तक पहुंच गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 6,476 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। इस तरह अभी तक 2 लाख 58 हजार 573 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 78.29 प्रतिशत है।

गृह मंत्री शाह को मिली एम्स से छुट्टी; स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 40 लाख के पार, यह एक्टिव केस का चार गुना; देश में 51.18 लाख मामले 8

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *