Strange IndiaStrange India


  • देश में कोरोना से अब तक 15 हजार 689 संक्रमितों की मौत, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7106 की जान गई
  • शुक्रवार को महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 5024 पॉजिटिव मिले, यहां अब डेढ़ लाख से ज्यादा मरीज

दैनिक भास्कर

Jun 27, 2020, 10:45 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 9 हजार 353 हो गई। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा केस बढ़े और 10 हजार 246 मरीज ठीक भी हो गए। वहीं, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख के पार हो गई। यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 5024 संक्रमित मिले। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। 

उधर, अनलॉक-1 यानी जून के महीने में 3 लाख से ज्यादा मरीज बढ़ गए। एक जून को 1 लाख 98 हजार 371 मरीज थे। यानी जून के 26 दिनों में 3 लाख 11 हजार 095 मरीज बढ़ गए और संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख से ज्यादा हो गया। अच्छी खबर यह है कि भारत में रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ा है। इस दौरान रिकवरी रेट में भी 16% की बढ़ोतरी हुई और यह अब 58.26% पर पहुंच गया है।

अनलॉक-1 में सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए। यानी एक्टिव और स्वस्थ हुए मरीज के बीच में गैप बढ़ा है। इसे ऐसे समझें- एक जून को जब अनलॉक-1 शुरू हुआ था तब एक्टिव केस 97 हजार 008 थे, तो रिकवर केस की संख्या 95 हजार 744 थी। उस वक्त 1264 एक्टिव केस ज्यादा थे। 9 जून के बाद रिकवर केस एक्टिव केस से ज्यादा होते गए। 26 जून को एक्टिव केस 1 लाख 97 हजार 784 और रिकवर केस 2 लाख 95 हजार 917 हो गए। दोनों के बीच 98 हजार 133 का अंतर हो गया।

पिछले 24 घंटे में 18256 मरीज बढ़े, अब तक 5.09 लाख केस; जून में संक्रमित से ज्यादा स्वस्थ हुए लोग, अंतर करीब एक लाख हुआ 1

कोरोना अपडेट्स 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 18 हजार 552 मामले सामने आए। 384 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में संक्रमितों की संख्या 5 लाख 8 हजार 953 हो गई। इनमें 1 लाख 97 हजार 387 सक्रिय मामले हैं। 2 लाख 95 हजार 881 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 15 हजार 685 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 2 लाख 20 हजार 479 टेस्ट किए गए। वहीं, 26 जून तक देश में 79 लाख 96 हजार707 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। 
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट कर बताया कि राजधानी में शनिवार को रिकॉर्ड 21 हजार 144 टेस्ट किए गए। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। उन्होंने बताया कि हम चार गुना टेस्टिंग बढ़ा रहे हैं। दिल्ली में अब बहुत तेजी से टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को आइसोलेशन में रखा जाएगा।
  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ”पूरे राज्य में संक्रमित मिल रहे हैं। इसलिए हम कह सकते है कि यहां कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने लगा है। हमें इस सच्चाई को स्वीकार करना होगा।”

देश में सबसे ज्यादा संक्रमण और मौतें महाराष्ट्र में हुईं
देश में कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिला। 5 लाख संक्रमितों में 30.01 % मरीज केवल महाराष्ट्र से हैं। देश की राजधानी दिल्ली दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित प्रदेश है। देश के कुल संक्रमितों में 14.99% मरीज दिल्ली से हैं। जबकि तमिलनाडु के 14.42% संक्रमित हैं। 

पिछले 24 घंटे में 18256 मरीज बढ़े, अब तक 5.09 लाख केस; जून में संक्रमित से ज्यादा स्वस्थ हुए लोग, अंतर करीब एक लाख हुआ 2

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: यहां शुक्रवार को 203 नए मरीज सामने आए और 4 की जान गई। भोपाल में 31, इंदौर और मुरैना में 36-36 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 798 हो गई, इनमें से 2448 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 546 लोगों की मौत हुई है। 

पिछले 24 घंटे में 18256 मरीज बढ़े, अब तक 5.09 लाख केस; जून में संक्रमित से ज्यादा स्वस्थ हुए लोग, अंतर करीब एक लाख हुआ 3
यह फोटो भोपाल स्थित राजभवन की है। यहां पर शुक्रवार को 5 मरीज मिले। यहां रहने वाले कर्मचारियों को बस से क्वारैटाइन सेंटर ले जाया गया। राजभवन के अब तक 37 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

महाराष्ट्र: यहां शुक्रवार को 5024 संक्रमित मिले और 175 लोगों की मौत हुई। मुंबई में 1297 मामले बढ़े, यहां अब 72 हजार 287 मरीज हो गए। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 52 हजार 765 हो गई, इनमें से 65 हजार 829 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 7106 ने जान गंवाई। 

पिछले 24 घंटे में 18256 मरीज बढ़े, अब तक 5.09 लाख केस; जून में संक्रमित से ज्यादा स्वस्थ हुए लोग, अंतर करीब एक लाख हुआ 4
यह फोटो मुंबई के काजुपाड़ा की है। यहां के कंटेनमेंट जोन के रहवासियों का लगातार चेकअप किया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश: यहां शुक्रवार को 750 नए मरीज सामने आए और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 136, गाजियाबाद में 89 और लखनऊ में 52 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 20 हजार 943 हो गई, इनमें से 6730 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 630 लोगों की मौत हुई है।

बिहार: यहां शुक्रवार को 190 संक्रमित मिले और एक भी मौत नहीं हुई। पटना में 23, मधुबनी में 22 और भागलपुर में 18 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8 हजार 678 हो गई, इनमें से 1953 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 56 ने जान गंवाई।

राजस्थान: यहां शुक्रवार को 364 नए मरीज सामने आए और एक की जान गई। जयपुर में 60, सिरोही में 42 और पाली में 41 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार 660 हो गई, इनमें से 3218 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 380 लोगों की मौत हुई है।



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *